School News : छात्रों के लिए खुशखबरी, विंटर वेकेशन का ऐलान, आदेश जारी, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday

School Winter Vacation 2023 : स्कूल के छात्रों के लिए खुशखबरी है।यूपी, दिल्ली, राजस्थान और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों के बाद अब हरियाणा सरकार ने भी शीतकालीन अवकाशों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत अब राज्य में 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे और 16 जनवरी से दोबारा खोले जाएंगे।वही अतिरिक्त कक्षा लेने वाले शिक्षकों को बदले में नियमानुसार अर्जित अवकाश मिलेगा।

हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने अधिसूचना जारी कर राज्य के सभी सरकारी तथा प्राइवेट विद्यालयों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। राज्य में 16 जनवरी 2023 से ही विद्यालय दोबारा खोले जाएंगे। हालांकि शीतकालीन अवकाश के दौरान 10वीं, 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के मद्देनजर कक्षाएं जारी रहेंगी। 10वीं, 12वीं के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कक्षाएं चलेंगी।

दिल्ली-यूपी और राजस्थान में भी छुट्टी घोषित

राजस्थान में 5 जनवरी, दिल्ली में 1 से 15 जनवरी और उत्तर प्रदेश में 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए एक्स्ट्रा क्लासेस चलती रहेंगी। स्कूलों के अलावा यूपी की रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने भी अपने कैंपस और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में सर्दी की छुट्टी (Winter Vacation) की घोषणा कर दी है।रुहेलखंड यूनिवर्सिटी और इससे संबद्ध कॉलेजों में  7 जनवरी 2023 तक विंटर वैकेशन रहेगा।

पंजाब हिमाचल में 16 जनवरी तक विंटर वेकेशन

हिमाचल प्रदेश में ग्रीष्मकालीन इलाकों में संचालित होने वाले स्कूलों में 11 से 16 जनवरी 2023 तक विंटर वेकेशन की घोषणा की गई है।  हालांकि, इस दौरान PTM या रेमेडियल क्लासेस का आयोजन किया जा सकेगा। पंजाब सरकार ने भी क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग तारीखों के साथ दो चरणों में विंटर वेकेशन जनवरी 2023 की घोषणा की है। सेंट्रल और सदर्न पंजाब के स्कूलों में 6 जनवरी 2023 और अपर पंजाब के स्कूलों में 13 जनवरी 2023 तक विंटर वेकेशन रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews