
अगरतला, डेस्क रिपोर्ट। राज्य के शिक्षकों (teachers-employees) के लिए अच्छी खबर है। दरअसल शिक्षकों को नियमित किए जाने के साथ ही अब उन्हें नियमित वेतनमान (regular pay scale) का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले शिक्षकों को निश्चित वेतन के आधार पर भर्ती दी गई थी। इसी बीच माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा मंगलवार को ज्ञापन जारी किया गया है।
ज्ञापन के तहत सरकारी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के तहत कार्यरत शिक्षकों को 5 साल की सेवा अवधि पूरी करने के बाद नियमित कर दिया। इसके साथ ही अब उन्हें नियमित वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। सरकारी आदेश में कहा गया कि 5 साल पूरे होने के बाद से त्रिपुरा शिक्षकों को पे मैट्रिक्स 2018 के लेवल 10 के तहत 5700 से 24000 और 4200 ग्रेड पे के मुकाबले नियमित वेतनमान की अनुमति दी गई है।
Read More : Tips for Women’s Health : बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं यंग, तो ये खबर साबित होगा आपके लिए फायदेमंद
इसके साथ ही अब उन्हें स्वीकार्य मासिक भत्ते का भी लाभ दिया जाएगा। वही आदेश में कहा गया है कि इस उद्देश्य से शामिल सभी खर्चे उसे खाते से भुगतान किया जाएगा। जिससे कर्मचारियों को निश्चित वेतन का भुगतान किया जा रहा था। वही इसका लाभ शिक्षकों को सितंबर महीने से दिया जाएगा।
आदेश में आगे कहा गया है कि पीजीटी शिक्षकों को 13 सितंबर 2022 से सभी लाभ उपलब्ध होंगे। उन्हें नियमित वेतनमान दिया जाएगा। इसके साथ ही स्नातकोत्तर शिक्षकों द्वारा निश्चित वेतन पदों को लाभ की अनुमति देने की तारीख से नियमित वेतनमान के साथ नियमित पदों में परिवर्तन भी किया जाएगा। अब यह शिक्षक नियमित शिक्षकों की श्रेणी में आएंगे।
