सरकार की बड़ी घोषणा, अब इन्हें मिलेगा फैमिली पेंशन का लाभ, वित्त विभाग को आदेश जारी

pensioners pension

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश सरकार (MP Government) ने एक बार फिर से पेंशन (pension) को लेकर बड़ी घोषणा की है। दरअसल राज्य के लोगों के हित में कड़े कदम उठाने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा तलाकशुदा बेटियों (divorced daughters) को भी फैमिली पेंशन (family pension) दी जाएगी। दरअसल योगी सरकार 2.0 ने इस मामले में बड़ा फैसला किया है। योगी सरकार ने कहा है कि अब प्रदेश की तलाकशुदा बेटियों को भी एक सुरक्षित भविष्य देने के लिए फैमिली पेंशन दी जाएगी।

इसके लिए फुलप्रूफ प्लान तैयार किया गया है। दरअसल राज्य में कई ऐसी महिलाएं हैं। जिन्होंने तलाक होने के बाद अपना भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। योगी सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा फैसला दिया कि महिलाओं को इस फैसले से बड़ी राहत मिलेगी। आने वाले वक्त में उनके जीवन पर ज्यादा असर ना हो। इसके लिए फैमिली पेंशन की शुरुआत की जाएगी। वहीं फैमिली पेंशन की शुरुआत तलाक की तारीख से शुरू होगी।

Read More : MP : सीएम शिवराज का सख्त रुख, अधिकारियों को निर्देश-माफिया, दुराचारी सहित चिटफंड कंपनियों पर जारी रहेगी कार्रवाई

सरकार की घोषणा के बाद इसके लिए वित्त विभाग की ओर से प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया। जिसे आने वाले वक्त में तलाकशुदा वीडियो किसी प्रकार की समस्या ना हो वहीं उन्हें फैमिली पेंशन का भी लाभ दिया जाएगा। वित्त विभाग को इसके लिए आदेश जारी किया गया है। अभी तक व्यवस्था उत्तर प्रदेश में नहीं थी।

हालांकि केंद्र सरकार द्वारा इस व्यवस्था की शुरुआत 2017 जुलाई महीने में की गई थी। जिसमें किसी रिटायर्ड पेंशन भोगी पर आश्रित उसकी तलाकशुदा बेटी को भी फैमिली पेंशन की पात्रता थी। नियम के मुताबिक रिटायर पेंशनभोगी पर आश्रित उसकी तलाकशुदा बेटी जब भी पेंशन पाने की पात्र होगी जब उसके माता-पिता की जरूरत है। उसके हुआ कार्रवाई न्यायालय में दायर की गई हो, यदि पेंशनभोगी माता पिता की मृत्यु के बाद तलाक हुआ हो। वही तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन की अन्य सभी शर्तों और पात्रता को पूरा करना भी अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने की स्थिति में वह फैमिली पेंशन की अधिकारी नहीं होगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews