एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने दोस्त के साथ मिलकर चलाई थी पति पत्नी पर गोली, गिरफ्तार

एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने दोस्त के साथ मिलकर चलाई थी पति पत्नी पर गोली, गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। घर में घुसकर पति पत्नी पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार (arrest) कर लिया है। जांच पड़ताल में मामला एकतरफा प्यार (unrequited love) का निकला। सिरफिरे आशिक (aashiq) ने लड़की और उसके पिता की फटकार के बाद पिता की हत्या की योजना बनाई थी और मौका मिलते ही घर में घुसकर रात दो बजे गोली मार दी। हमले में पति पत्नी घायल हुए थे। जिनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

जनकगंज थाना क्षेत्र की समाधिया कॉलोनी में बनी झूलेलाल कॉलोनी में रहने वाले राजेश वाधवानी और उनकी पत्नी सोनिया को गोली मारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था लेकिन जैसे ही तफ्तीश शुरू हुई मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया। पुलिस ने जब राजेश वाधवानी के 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के हावभाव देखने के बाद उससे पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बता दी।

टी आई संतोष यादव ने बताया कि राजेश वाधवानी तिल्ली फैक्ट्री मे काम करते हैं उनकी 16 साल की बेटी है एक लड़के ने लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती की। दोनों चैटिंग करने लगे। जब व्यापारी को इसकी भनक लगी तो उसने बेटी को डांट कर उसका एकाउंट बंद करा दिया और लड़के से बात करना बंद करा दिया। बेटी ने भी लड़के से बात करना बंद कर दी, लेकिन लड़का उसका पीछा करने लगा। जब बेटी पिता के साथ बाजार जाती तो लड़का पीछा करता, एक दिन पिता ने रोक कर लड़के को समझाया और कड़े शब्दों में लड़की से बात करने से मना कर दिया लड़की ने भी डांट दिया।

एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने पिता और बेटी की डांट को अपनी बेइज्जती मान लिया और बदला लेने का प्लान बनाया। उसने अपने एक दोस्त को बुलाया और32 बोर की दो देसी पिस्टल लेकर राजेश वाधवानी को मारने की योजना बनाई।

Read More: इस नियम की वजह से अटके MP के 4.50 लाख पेंशनरों की pension, पेंशनर्स की बड़ी मांग

सोमवार रात जब राजेश अपनी पत्नी के साथ कहीं कहीं गए हुए थे तभी दोनों आरोपी चुपके से घर में घुस गए और छत पर छिप गए। देर रात करीब 2 बजे जब राजेश पत्नी के साथ घर वापस लौटे और कमरे में जाने लगे तो बेटी की नजर दोनों आरोपी पर पड़ी उसने शोर मचाया तो आरोपियों ने गोली चला दी और फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। एडिशनल एसपी, सीएसपी, टीआई ने मिलकर जब बारीकी से पड़ताल शुरू की और बेटी से पूछताछ की मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने घर के आस पास के सीसीटीवी खंगाले और आरोपियों को रात में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस इनका पुराना रिकॉर्ड तलाश रही है। आरोपी गिरवाई थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और उम्र महज 19 साल है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews