Gwalior News: डेंगू के बढ़ते आंकड़ों पर चिंतित सिंधिया, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Gwalior News: डेंगू के बढ़ते आंकड़ों पर चिंतित सिंधिया, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे।  इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों से घर जाकर मुलाकात की तो कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने ग्वालियर (Gwalior News) में डेंगू (Dengue) के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता जताई उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फॉगिंग बढ़ाई जाये। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ग्वालियर को देश के प्रमुख शहरों में गिना जाये इसी की कोशिश की जा रही है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में भाजपा कार्यकर्ताओं से उनके घर जाकर भेंट की, महाराज बाड़े पर हुए अग्निकांड में घायल व्यक्ति से मिलने अस्पताल गए।  पूर्व कैबिनेट मंत्री भगवान सिंह यादव की तबियत देखने उनके घर गए।  वैक्सीनेशन सेंटर भी देखे और लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। सिंधिया संत कृपाल सिंह के आश्रम भी गए और वहां माथा टेका।

ये भी पढ़ें – मप्र पंचायत चुनाव: इसी महीने तारीखों का ऐलान संभव! आरक्षण का काम भी जल्द, ये निर्देश जारी

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा विकास और जनसेवा यही मेरी दो प्राथमिकता है, ये दौरा भी इसी लिए है उन्होंने शहर में बढ़ते डेंगू के आंकड़ों पर कहा कि मैंने प्रशासन को निर्देशित किया है कि फॉगिंग बढ़ाई जाये क्योंकि ग्वालियर की आन, बान और शान बढ़ाना हमारा संकल्प है।

ये भी पढ़ें – Paytm IPO : देश का सबसे बड़ा आईपीओ खुला, कीमत 18,300 करोड़ रुपये

सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में एयरपोर्ट विस्तार, रेलवे स्टेशन विस्तार जैसी कई महत्वकांक्षी योजनाओं पर काम चल रहा है। इसके साथ साथ जनता की बुनियादी जरूरतों वाली जमीनी योजनाओं जैसे सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट पर भी काम हो रहा है।  हमारी कोशिश है कि ग्वालियर देश में प्रमुख रूप से उभरे और इसी के प्रयास किये जा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”643401778″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews