IAS-HAS Officer Transfer : फिर प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस समेत कई अफसरों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

IAS Transfer

IAS-HAS Officer Transfer 2023 : हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में तीन आईएएस और दो एचएएस अफसरों के विभागों बदलाव किया गया है।

जानिए किसको कहां मिली जिम्मेदारी

  1. आईएएस अधिकारी राजेश्वर गोयल को हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी इन्हें सौंपा गया है।
  2. मनोज कुमार चौहान को निदेशक विजिलेंस नियुक्त किया गया है। वही विशेष सचिव गृह एवं विजिलेंस विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। चौहान को विशेष सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
  3. करसोग के एसडीएम ओमकांत ठाकुर को मंडी का एसडीएम (SDM) तैनात किया गया है। इससे पहले उनके पास मंडी के एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार था।
  4. राज्य खाद्य आयोग के सचिव वीरेंद्र शर्मा को हिमाचल प्रदेश विवि (HPU) शिमला का रजिस्ट्रार बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यभार से एकता काप्टा को भार मुक्त किया गया है।
  5. वचित्र सिंह एसडीएम (नागरिक) थुनाग को एसडीएम (नागरिक) करसोग का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। 
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews