IAS IPS Transfer : फिर प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस-आईपीएस और पीपीएस समेत अधिकारियों के थोकबंद तबादले, देखें लिस्ट

IAS TRANSFER

IAS TRANSFER

IAS IPS PPS Officers Transfer  : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य की योगी सरकार ने फिर तीन आईपीएस और 16 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। मेरठ में एएसपी ग्रामीण के पद पर तैनात आईपीएस अनिरुद्ध कुमार को हटा दिया गया है। उनको सीबीसीआइडी मुख्यालय भेजा गया है। वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त पद पर तैनात उनकी पत्नी आरती सिंह का भी तबादला कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में कर दिया गया है।वहीं, कानपुर कमिश्नरेट में तैनात अंकिता शर्मा को वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

16 PPS के तबादले

  1. अनिरुद्ध सिंह के स्थान पर बुलंदशहर के एएसपी क्राइम कमलेश बहादुर को मेरठ भेजा गया है।
  2. कमलेश बहादुर का पूर्व में 45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ के लिए हुआ तबादला आदेश संशोधित किया गया है।
  3. ADG मेरठ जोन की स्टाफ अफसर एएसपी आलोक दुबे को मेरठ में छठवीं वाहिनी पीएसी का उप सेनानायक
  4. PAC मेरठ में तैनात अनिल कुमार-1 को एडीजी जोन मेरठ का स्टाफ अफसर।
  5. विशेष डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार के स्टाफ अफसर कृपाशंकर को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
  6.  पावर कारपोरेशन में तैनात एएसपी पूर्णेंदु सिंह को विशेष डीजी का स्टाफ अफसर ।
  7. बिजनौर में तैनात एएसपी इंदु सिद्धार्थ को सतर्कता अधिष्ठान के मेरठ सेक्टर में तैनाती ।
  8. महोबा में तैनात ASP राजेंद्र कुमार गौतम का एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा के स्टाफ अफसर के पद पर पूर्व में हुआ तबादला आदेश संशोधित कर अब उन्हें अयोध्या में एएसपी यातायात एवं प्रोटोकॉल बनाया गया है।
  9. DGP मुख्यालय में एएसपी स्थापना के पद पर तैनात राहुल मिश्रा का अयोध्या के लिए पूर्व में हुआ तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है। वे ASP स्थापना के पद पर बने रहेंगे।

8 डिप्टी एसपी के तबादले

  1. शिव प्रताप सिंह द्वितीय को अलीगढ़ से मेरठ भेजा गया है।
  2. लोकायुक्त संगठन में तैनात प्रयांक जैन को शाहजहांपुर में तैनात किया गया है।
  3. योगेंद्र सिंह-1 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन से लोकायुक्त संगठन भेजा गया है।
  4. अंकित कुमार द्वितीय को सीबीसीआईडी से मुरादाबाद
  5. राजेश कुमार तिवारी को बलिया से मुरादाबाद
  6. एसएन वैभव पांडेय को 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र से बलिया
  7. आलोक कुमार अग्रहरि को सीबीसीआईडी से झांसी और राजेंद्र कुमार सिंह द्वितीय को 32वीं वाहिनी पीएसी
  8. लखनऊ से नागरिक उड्डयन (एयरपोर्ट सिक्योरिटी) के पद पर भेजा गया है।

छग में 2 आईएएस का तबादला

छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने भी दो आईएएस ऑफिसर्स के प्रभार में बदलाव किया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकार के सचिव आईएएस गोविन्दराम चुरेन्द्र को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के सचिव आईएएस आनंद कुमार मसीह को अब छत्तीसगढ़ पुलिस जवाबदेही प्राधिकार का सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews