
IAS TRANSFER
IAS IPS Transfer 2023 : आगामी चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर तेजी से जारी है। आए दिन आईएएस-आईपीएस-पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी कड़ी में होली से पहले एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यूपी में गुरुवार को 5 आईएएस और 15 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं।इस संबंध में दोनों विभागों द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है।
इन आईएएस अफसरों के तबादले
- आईएएस यशु रुस्तगी को विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग भेजा गया है ।
- आईएएस गौरव सिंह सोगरवाल को गोरखपुर नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वह अभी तक महाराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे।
- आईएएस आकांक्षा राना को मुख्य विकास अधिकारी, अलीगढ़ नियुक्त किया गया है। वह अभी तक मुख्य विकास अधिकारी हरदोई के पद पर जिम्मेदारियां संभाल रही थीं।
- आईएएस सौम्य गुरूरानी को मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई के पद पर नियुक्ति दी गई है। वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रयागराज के पद पर तैनात थीं।
- मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज के पद पर तैनात रहीं शिपू गिरी को वाराणसी नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
- पूनम श्रीवास्तव को आइजी/डीआइजी, डा.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद से आइजी, पीटीएस मेरठ भेजा गया है।
- बाबूराम को डीआइजी, अपराध अनुसंधान विभाग लखनऊ से डीआइजी, डा.भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनाती दी गई है।
- नित्यानन्द राय एसपी, अभिसूचना मुख्यालय को एसपी (विधि प्रकोष्ठ) डीजीपी मुख्यालय में तैनात किया गया है।
- मु.नेजाम हसन एसपी, रूल्स एंड मैनुअल को एसपी, पीटीएस मेरठ बनाया गया है।
- चन्द्रकान्त मीना एएसपी बरेली को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है।
- सूरज कुमार राय एएसपी, ग्रामीण सहारनपुर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त आगरा कमिश्नरेट बनाया गया है।
- अभिषेक भारती एएसपी, ग्रामीण गाजीपुर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है।
- मृगांक शेखर पाठक सहायक पुलिस उपायुक्त कानपुर कमिश्नरेट को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया है।
- शक्ति मोहन अवस्थी सहायक पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट बनाकर नवीन तैनाती दी गई है।
- सागर जैन एएसपी मुरादाबाद को एएसपी ग्रामीण सहारनपुर बनाकर भेजा गया है।
- सत्यनारायण प्रजापति सहायक पुलिस उपायुक्त आगरा कमिश्नरेट को एएसपी मुजफ्फरनगर बनाकर भेजा गया है।
- विवेक चन्द्र यादव एएसपी मेरठ को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है।
- प्रीति यादव एएसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में नवीन तैनाती दी गई है।
- सरावानन टी सहायक पुलिस उपायुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट बनाकर भेजा गया है।
- शशांक सिंह – सहायक पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट में नवीन तैनाती मिली है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

