IAS Promotion 2022 : 13 आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन, मिलेगा कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान का लाभ, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

IAS Transfer

IAS Promotion 2022 : प्रदेश में आईएएस आईपीएस सहित प्रशासनिक अधिकारियों के फेरबदल जारी है। लगातार सभी अधिकारियों कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी जा रही है। इसी बीच एक बार फिर से 1 दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। प्रमोशन के साथ ही उन्हें नए वेतनमान स्वीकृत किए गए हैं।

पे मैट्रिक्स 12 का मिलेगा लाभ

जारी आदेश के तहत उन्हें कनिष्ठ वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा उत्तराखंड संवर्ग के 13 आईएएस अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान रुपए 15600-39100 +ग्रेड पे 7600, पे मैट्रिक्स 12 का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं।

इनके हुए प्रमोशन 

जिन अधिकारी कर्मचारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। उनमें 2010 बैच के योगेंद्र यादव, 2010 बैच के उदय राज सिंह, 2010 बैच के देव कृष्ण तिवारी, 2010 बैच के उमेश नारायण पांडे, 2010 बैच के राजेंद्र कुमार को 1 जनवरी 2019 से पदोन्नति तिथि पर वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।

2011 बैच के आईएएस का प्रमोशन 

इसके अलावा 2011 बैच के ललित मोहन रयाल, 2011 बैच के कर्मेंद्र सिंह को 1 जनवरी 2020 की स्थिति में कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।

2013 बैच के आईएएस का प्रमोशन 

2013 बैच के आनंद श्रीवास्तव और 2013 बैच के हरिश्चंद्र कांडपाल को 1 जनवरी 2022 की स्थिति में कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।

2014 बैच के आईएएस का प्रमोशन 

वही 2014 बैच के विनय तोमर, 2014 बैच के मनोज गोयल, 2014 बैच के रोहित मीना और 2014 बैच के संजय कुमार को 1 जनवरी 2023 की स्थिति में प्रोन्नति और कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान का लाभ उपलब्ध कराया जाना है।

यहां देखें लिस्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews