IAS Transfer 2022 : बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, आईएएस-आईएफएस सहित प्रशासनिक अधिकारियों के थोकबंद तबादले, 38 को मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें लिस्ट

IAS Transfer

IAS Transfer 2022 : राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार द्वारा IAS-आईएफएस सहित प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें राज्य प्रशासनिक सेवा के 32 अधिकारी सहित राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी भी शामिल हैं। कुल 38 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। जिसके लिए लिस्ट जारी कर दिया गया।

हरियाणा सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत एक IFS, दो आईएएस सहित 32 एचसीएस और 2 एचपीएस सहित कुल 38 अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

इन्हें मिली नवीन पदस्थापना 

  • जारी आदेश के तहत आईएएस, शेखर विद्यार्थी को औद्योगिक एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग विभाग के महानिदेशक के साथ राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • आईएएस राहुल नरवाल को पानीपत नगर निगम के आयुक्त के रूप में पदस्थापना दी गई है।
  • आईएफएस हैरतजीत कौर को करनाल की जिला परिवहन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • वर्षा खनगवाल को पंचकूला में अतिरिक्त उपायुक्त कम जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • एचसीएस अधिकारी अमित कुमार को सीटीएम करनाल भेजा गया है।
  • एचसीएस मनीता मलिक को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • एचसीएस शालिनी चीतल को हिसार मंडल आयुक्त की ओर से नियुक्त किया गया है।
  • एचसीएस रिचा को पंचकूला नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया एचसीएच वीरेंद्र चौधरी को संपदा अधिकारी करनाल नियुक्त किया गया है जबकि एचसीएस शिखा को पानीपत नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • एचसीएच शंभू को सोनीपत के जिला यातायात अधिकारी जबकि एचसीएस प्रदीप कुमार को एसडीएम कालावाली नियुक्त किया गया है।

यहां देखें लिस्ट

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews