IAS Transfer 2023 : प्रशासनिक सर्जरी, आईएएस-आईपीएस सहित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, 16 को मिली नवीन पदस्थापना, यहां देखें लिस्ट

IAS Transfer

IAS Transfer 2023 : राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। आईएएस- आईपीएस सहित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसकी सूची जारी कर दी गई है।

हिमाचल सरकार द्वारा 4 आईएएस और 4 आईपीएस सहित 8 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तत्काल प्रभाव से सभी को पदभार ग्रहण करना होगा।

आईएएस अधिकारियों के तबादले

जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

  • उसमें सी पालरासू को सहकारिता के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • इसके अलावा आईएएस अधिकारी हरबंस सिंह ब्रासकों को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
  • निवेदिता नेगी, विशेष सचिव आबकारी और कराधान को एडीसी मंडी नियुक्त किया गया है।
  • इसके अलावा महेंद्र पाल गुज्जर को एडीसी उना नियुक्त किया गया है।

इन राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

जिन राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

  • उसमें अंब मदन कुमार को रजिस्ट्रार क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी नियुक्त किया गया है
  • जबकि विवेक महाजन को एसडीएम अम्ब नियुक्त किया गया है।
  • अनिल कुमार को एसडीएम डलहौजी,
  • कमल देव को सचिव एक्स सर्विसमैन कॉरपोरेशन हमीरपुर नियुक्त किया गया है।
  • डीसी नाहन मुकेश को एसडीएम ठियोग नियुक्त किया गया है
  • जबकि एसडीएम संगड़ाह विक्रम सिंह को संयुक्त सचिव जनजातीय विकास नियुक्त किया गया है।
  • जगन ठाकुर को अतिरिक्त निदेशक पर्यटन नियुक्त किया गया है।

इन आईपीएस अधिकारियों के तबादले

  • आईपीएस गुरुदेव चांद को डीआईजी, टीटीएंडआर, एचपी, शिमला नियुक्त किया गया है।
  • साक्षी वर्मा कार्तिकेयन को एसपी, कुल्लू नियुक्त किया गया है।
  • संजीव कुमार गांधी को एसपी, शिमला नियुक्त किया गया है।
  • डॉ मोनिका को कमांडेंट फर्स्ट, एसपीएपी, शिमला नियुक्त किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews