IAS Transfer-Promotion 2023 : 16 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

केंद्र सरकार ने रविवार को एजीएमयूटी कैडर के बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

IAS Promotion and Posting 2023 : राज्य में आईएएस अधिकारियों के तबादले के बीच कई आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया गया है। पदोन्नति के साथ ही उन्हें नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। जिसकी लिस्ट यहाँ उपलब्ध करवाई जा रही है।

2010 बैच के 16 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति-पोस्टिंग का लाभ

2010 बैच के 16 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ देते हुए उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल 13 का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके पे बैंड 123100 से ₹215900 किए गए हैं। असम सरकार द्वारा जिन अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया उनमें 2010 बैच की आईएएस माधुरी को वित्त संस्कृति के मामले और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव के रूप में पदोन्नति दी गई है।

नारायण कुर को सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग सहकारी समिति के रजिस्ट्रार सहित रूसा के प्रबंध निदेशक के तौर पर उन्हें नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा विनीता पेगू, उमानंद दले, प्रभाती थाउसेंन, अशोक कुमार वर्मन, करुणा कुमारी, पार्थ प्रतिम मजूमदर, नंदिता दत्ता पवित्र विराम खंड राव सेवाली देवी शर्मा को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। उन्हें पे मैट्रिक्स लेवल 13 के तहत पदोन्नति दी गई है।

इन अधिकारियों को पदोन्नति

इसके अलावा 1998 बैच के ज्ञान ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी को राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग सीमा सुरक्षा का प्रधान सचिव का प्रभार सौंपा गया है। साथ ही 2003 बैच के जयंत नारलीकर को पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग के आयुक्त सचिव के रूप में अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

यहां देखें लिस्ट

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”398224″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews