IAS Transfer 2023 : प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस अधिकारियों के तबादले, 14 को मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

IAS Transfer

IAS Transfer 2023 : राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। दरअसल 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिनमें पांच डीएम के अलावा 2 सीडीओ और 14 आईएएस अधिकारी शामिल है। राज्य शासन द्वारा इसकी सूची जारी कर दी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करना होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार को गौतम बुद्ध नगर सहित सुल्तानपुर, शामली और बलिया के डीएम के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा महाराजगंज और प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

इनके हुए तबादले

  • नरेंद्र भूषण प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन को प्रमुख सचिव, अवस्थापना और औद्योगिक विकास विभाग तथा आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।
  • राजेश कुमार को प्रभारी आयुक्त व प्रभारी निदेशक उद्योग तथा कानपुर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश, राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, स्टेट शिपिंग कंपनी लिमिटेड, स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड, सहकारी कताई मिल संघ प्रभारी आयुक्त, प्रभारी निदेशक हथकरघा और वस्त्र उद्योग नियुक्त किया गया है।
  • रवीश गुप्ता जिलाधिकारी सुल्तानपुर को अपर महानिरीक्षक, निबंधन उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।
  • प्रमोद कुमार उपाध्याय को निदेशक, पंचायती राज, उत्तर प्रदेश में गठित किया गया है।
  • प्रणय सिंह को अपर आयुक्त, प्रशासन, गन्ना उत्तर प्रदेश लखनऊ नियुक्त किया गया है।
  • अजय चौहान को प्रमुख सचिव, लोक निर्माण का पूरा दायित्व सौंपा गया है।
  • सौम्या अग्रवाल को प्रभारी आयुक्त, बरेली मंडल नियुक्त किया गया है।
  • संतोष कुमार को सीडीओ, महाराजगंज जबकि
  • अक्षत वर्मा को सीडीओ प्रयागराज नियुक्त किया गया है।

यहां देखें लिस्ट

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”432534″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews