IAS Transfer 2023 : आईएएस अधिकारियों के तबादले, पदोन्नति सहित मिली नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें लिस्ट

IAS Transfer

IAS Transfer 2023 : राज्य में तबादले का दौर जारी है। आईएएस आईपीएस अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी जारी है। इसी बीच एक बार फिर से 2 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के तहत आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

छत्तीसगढ़ के 2008 बैच के आईएएस अधिकारी सत्यनारायण राठौर को वर्तमान पदस्थापना पंजीयक फॉर्म्स और संस्थाएं तथा अतिरिक्त प्रभार, प्रबंध संचालक वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा को केवल प्रबंध संचालक, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। उन्हें आयुक्त गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके साथ ही 2010 बैच के आईएएस धर्मेश कुमार साहू, आयुक्त गृह निर्माण मंडल तथा अतिरिक्त प्रभार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकारी को अस्थाई रूप से प्रबंध संचालक वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके साथ ही धर्मेश कुमार साहू को पदोन्नति देते हुए उन्हें वरिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान का भी लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews