IAS Transfer 2023 : आईएएस-राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सहित नवीन पदस्थापना, 24 को मिला प्रमोशन, सचिव स्तर टाइम स्केल का मिलेगा लाभ, यहां देखें लिस्ट

केंद्र सरकार ने रविवार को एजीएमयूटी कैडर के बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

IAS Transfer 2023-ACS Promotion 2023 : राज्य में तबादले का दौर जारी है। बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना सौंपते हुए उनके तबादले किए गए हैं। साथ ही उसको अतिरिक्त प्रभार दिया गया जबकि कई राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। उन्हें टाइमस्केल वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।

कार्मिक विभाग, असम द्वारा जारी आदेश के तहत 24 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को सेक्रेटरी ग्रेड टाइम स्केल का लाभ दिया गया है। उनके लिए वेतनमान 65000 से 112000 रुपए सहित ग्रेड पे को 18500 का लाभ 27 फरवरी 2023 से लागू किया गया है।

इन अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिला

जिन अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिला,

  • उसमें एसीएस अभिजीत बरुआ के अलावा
  • प्रणव कुमार शर्मा
  • मोनीडीपा शर्मा बोरकतय
  • गीता मोनी फुकान
  • फरीदा समसुल
  • जूरी गोगोई
  • तेज प्रसाद भूसल
  • मानस नाथ
  • असीम कुमार भट्टाचार्य
  • देवेश्वर बोरा
  • पल्लवी फुकन
  • मयूरी चेतिया
  • पलाश रंजन गढ़पालिया
  • संताना चेतिया
  • दीपशिखा डे
  • पारुल बरुआ को प्रमोशन का लाभ दिया गया है।

आईएएस को अतिरिक्त प्रभार

इसके साथ ही आईएएस शांतनु पी गोटमारे को असम, प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज खानापारा के वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गोटमारे, पेंशनर पेंशनभोगी कल्याण विभाग सहित प्रशासनिक सुधार और प्रशिक्षण के सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार

इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी द्योतिबा बोरा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सोनितपुर को एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, तेजपुर मणिपुर बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यहां देखें लिस्ट

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”438486″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”438487″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”438488″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews