IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में हुए 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, देखें लिस्ट  

राज्य में 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2024

IAS Transfer 2024: हिमाचल प्रदेश में 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। प्रशासनिक फेरबदल को लेकर कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। कमलेश कुमार पंत, केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने पर हिमाचल प्रदेश सरकार, शिमला में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही वित्तीय आयुक्त (अपील) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्होनें आईएएस आरडी नजीम का स्थान ग्रहण किया गया है।

बैच 2002 के आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन को डिजिटल टेक्नोलॉजी, गवर्नेंस और पीडबल्यूडी विभाग में सचिव पद पर तैनात किया गया है। साथ ही वित्त, योजना, अर्थव्यवस्था और सांख्यिकी विभाग में सचिव पद का प्रभार भी सौंपा गया है। एम सुधा देवी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में सचिव बनाया गया है। साथ ही कार्मिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

आईएएस राजेश शर्मा को ग्रामीण विकास और पंचायती राज में सचिव पद पर तैनात किया गया है। लोकयुक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बैच 2007 के आईएएस अधिकारी राकेश कुँवर को NCES सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रियंका बासु (2008 बैच) को श्रम एवं रोजगार, मुद्रण एवं स्टेशनरी, मत्स्य पालन और युवा सेवाएं एवं खेल में सचिव पद संभालेंगी। बैच 2010 के आईएएस ऑफिसर चंदेर प्रकाश को राज्यपाल का सचिव बनाया गया है। वर्तमान में वह लैंड रिकॉर्ड्स, हिमाचल प्रदेश निदेशक पद पर कार्यरत हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews