IAS Transfer 2024 : फिर हुए आईएएस अफसरों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, कार्मिक विभाग के आदेश जारी, देखें लिस्ट

IAS Transfer 2024

Rajasthan IAS Transfer 2024 :  राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से ही ताबड़तोड़ तबादलों का सिलसिला जारी है।आए दिन राज्य की भजनलाल सरकार आईएएस-आईपीएस, आएएएस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इधर से उधर कर रही है। इसी क्रम में रविवार देर रात 3 IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।इससे पहले शनिवार को दो IAS और 50 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

इन अफसरों के हुए तबादले

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत, घनेन्द्र भान चतुर्वेदी (2009) को निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं पदेन विशिष्ट शासन सचिव एवं पंचायती राज (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) विभाग, राजस्थान, जयपुर भेजा गया  है। जगजीत सिंह मोंगा (2014) का संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है जबकि IAS अभिषेक खन्ना (2018) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद्-कम- अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ई जी एस. एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), अजमेर में भेजा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews