
सितंबर में भी नौकरशाही फेरबदल का सिलसिला जारी है। एक ही दिन मिजोरम और मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। तीन अधिकारियों को नए पद का कार्यभार सौंपा गया है। उन्हें उन्हें तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश भी दिया गया है। सरकार ने ट्रांसफर और नियुक्ति का आदेश सोमवार को जारी किया था।
सचिव और निदेशक पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। मध्यप्रदेश में बैच 1994 के आईएएस अधिकारी शिवसेखर शुक्ला को को अस्थाई रूप से अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में अपर मुख्य सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग पद पर कार्यरत हैं। साथ ही आयुक्त-सह संचालक स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव, भारत भवन, पर्यटन एवं प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड, अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग का प्रभार संभाल रहे हैं। इससे संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्यपाल के नाम 1 सितंबर को जारी किया किया है।

मिजोरम में इन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ
बैच 2014 के आईएएस अधिकारी पाई मारिया सिटी जुआली को विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) मत्स्य विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर पद का कार्यभार संभाल रहे थे। वहीं डॉ एच लियानजेला को कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का नया निदेशक बनाया गया है। पहले वह एमपीएससी के सचिव पद पर कार्यरत थे।
राजस्थान में भी चली तबादला एक्सप्रेस
बैच 2012 के आईपीएस अधिकारी आदर्श सिद्धू, कमांडेंट 12वीं बटालियन नई दिल्ली आरएसी नई दिल्ली को स्थानांतरित करके पुलिस अधीक्षक पाली पद पर नियुक्त किया किया गया है। बैच 2015 के आईपीएस अधिकारी केवल रामराव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी (मानवाधिकार) जयपुर पद से हटाकर कमांडेंट 12वीं बटालियन आरएसी नई दिल्ली पर भेजा गया है।
राजस्थान सरकार ने कई आरएएस अधिकारियों को पोस्टिंग के आदेशों की प्रतीक्षा में रखा है। इस लिस्ट में डॉ गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बालोतरा, रणजीत सिंह मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा) झुंझुनू और राजकुमार टाडा उपखंड अधिकारी परबसतर (डीडवाना कुचामन) शामिल हैं।

