
UP IAS Transfer : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। अब यूपी में चार आईएएस अफसरों के तबादले किए गए है।इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। खबर है कि आने वाले दिनों में और भी कई आईएएस अधिकारियों के साथ ही पीसीएस अधिकारियों के तबादले हो सकते है। 31 दिसंबर को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का सेवा विस्तार भी समाप्त हो रहा है, ऐसे में उत्तर प्रदेश को नया मुख्य सचिव भी मिल सकता है।
इन IAS अफसरों के हुए तबादले
- आईएएस प्रणता ऐश्वर्या को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन विभाग का सहायक प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
- आईएएस अमृत त्रिपाठी विशेष सचिव नियोजन को बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
- आईएएस प्रशांत शर्मा को विशेष सचिव ऊर्जा विभाग के पद पर तैनाती दी गई है। वह अभी तक विशेष सचिव मत्स्य के पद पर तैनात थे।
- आईएएस ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को अपर आयुक्त आबकारी नियुक्त किया गया है। वह अभी तक विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा के पद पर कार्यरत थे।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

