
UP Transfer 2023 : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। आए दिन आईएएस आईपीएस समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब गुरूवार देर रात 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। बता दे कि पिछले हफ्ते ही राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कई आईएएस, पीसीएस और आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था।
इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला
- आदेश के अनुसार, आईएएस अक्षत वर्मा को वाराणसी का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।
- पुलकित गर्ग को VC वाराणसी विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
- वाराणसी में नगर आयुक रहे शिपू गिरी को विशेष सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है।
- सत्यप्रकाश, अपर आयुक्त आबकारी को नगर आयुक्त झांसी के पद पर भेजा गया है।
- खबर है कि CDO सीतापुर का भी देर रात तबादला कर दिया गया है।वही PCS सचिन राजपूत SDM पीलीभीत को SDM मुरादाबाद बनाया गया है।
पिछले हफ्ते हुए थे इन अफसरों के तबादले
- गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही लखीमपुर खीरी और सहारनपुर जिले के मुख्य विकास अधिकारियों का भी तबादला किया गया था, इसके साथ ही आईएएस अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी को झांसी मंडल का अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई थी।आईएएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह को औद्योगिक विकास विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार मौजूदा समय में मुख्य विकाद अधिकारी लखीमपुर खीरी के पद पर तैनात थे।
- इसके अलावा विजय कुमार को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग बनाया गया है, जो सहारनपुर जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।आईएएस अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी को झांसी मंडल का अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। मौजूदा समय में उमाकांत त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बांदा के पद पर तैनात थे।वही प्रतीक्षारत चल रहे जसबीर कौर को अपर आयुक्त मेरठ मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी रवि रंजन विशेष सचिव कृषि से विशेष सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी के साथ प्रबंध निदेशक यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

