IMD Alert :9 राज्यों में बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर हिमपात, यहां शीतलहर का कहर, जानें IMD का पूर्वानुमान

imd alert

IMD Weather Update : देश के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। केरल और तमिलनाडु समेत दक्षिण राज्यों में हल्की से तेज बारिश का दौर चल रहा है तो वही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है और तापमान में दिनों दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत में पहाड़ी राज्यों में अच्छी बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में ठंड और तेज होने के संकेत है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Alert Today) ने आज शनिवार 26 नवंबर को तमिलनाडु और केरल समेत 9 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के जारी रहने की संभावना है। अगले 4 दिनों में ओडिशा के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक कमी आएगी। अगले 3 के दौरान पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहेगी।अगले 4-6 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1 या 2 स्थानों पर भारी बारिश और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, गोवा और कर्नाटक में भी हल्की बारिश संभव है।दक्षिण कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। वहीं शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा के तटीय इलाकों के साथ लक्षद्वीप और अंडमान में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना जताई है। अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित तमाम पहाड़ी राज्यों में हिमपात के साथ बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews