IMD Alert : तमिलनाडु समेत इन राज्यों बारिश की चेतावनी, 6 राज्यों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट, पर्वतों पर बर्फबारी, नए साल से बदलेगा मौसम

IMD weather update

IMD Alert Today 2022: नए साल से एक बार फिर देश के अलग अलग राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो अगले 3 दिनों में कई राज्यों में बर्फीली हवाएं कहर बरपाएगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में अगले 24 घंटे घने से घना कोहरा के आसार है , यह स्थिति अगले 4 दिनों तक रह सकती है।वही नए साल से दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर थम सकता है। वही तमिलनाडु समेत साउथ के इलाकों में 1 जनवरी तक कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है,अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना है। नए साल में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में पारा तेजी गिर सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के जारी रहने की संभावना है।अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश होने की संभावना है।

शीतलहर के साथ बर्फबारी के आसार

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज भी जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में घना कोहरा छाया रह सकता है। 3-4 दिनों के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

IMD के मुताबिक, वर्तमान में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ से फिर मौसम के बदलने के संकेत मिल रहे है। साल के आखिरी दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार बने रहे है। 29 और 30 दिसंबर को हिमालय के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।वही वेस्टर्न डिस्टरबेंस से पंजाब में भी बारिश की संभावना और मैदानी इलाकों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। इसके जाते ही जनवरी से कई राज्यों में भी कंपाने वाली ठंड पड़ने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews