IMD Alert : मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ का असर, 16 अगस्त तक 20 राज्यों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली यूपी समेत सभी राज्यों का हाल

CG Weather

IMD ALERT /WEATHER UPDATE : देशभर में अगले एक हफ्ते तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 14-15 अगस्त को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश (Rainfall) या बूंदाबांदी होने की उम्मीद है। सोमवार मंगलवार को कहीं कहीं बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश होने के भी आसार है।यूपी के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का दौर 19 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 17 तक हल्की से मध्यम और 17 को नए सिस्टम के एक्टिव होने से झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के संकेत है।

IMD के मुताबिक, उत्तराखंड और हिमाचल में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, इसे देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है, वही नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिन तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार उप हिमालयी ,पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

16 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश

IMD के विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट से भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। 16 अगस्त से पूर्वी और मध्य भारत में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 15 और 16 अगस्त को ओडिशा और 16 अगस्त को झारखंड में और 14-16 तारीख के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की और मध्यम से वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। बिहार के कुछ जिलों में आज जमकर बारिश होगी ।पूर्वी और पश्चिम चंपारण के साथ-साथ अररिया और किशनगंज जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है, वही अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

आज इन राज्यों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट

  • आईएमडी के मुताबिक आज सोमवार को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड और दक्षिण भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगहों पर बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के घेरे का प्रभाव

आईएमडी के मुताबिक वर्तमान में मॉनसून ट्रफ सामान्य स्थिति के उत्तर में स्थित है, जिसके 4-5 दिनों उत्तर या हिमालय की तलहटी में पहुंचने की संभावना है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाके पर मौजूद है, जिससे क्षोभमंडल स्तर में एक ट्रफ बना हुआ है, वही मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है और मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews