IMD Alert : मंगलवार को सक्रिय होगा नया सिस्टम, बदलेगा मौसम, 14 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 8 राज्यों में लू, तापमान में परिवर्तन, जानें पूर्वानुमान

IMD weather update

IMD Alert/Weather Update : अगले 24 घंटे में एक बार फिर देश के अधिकांश राज्यों के मौसम में बदलाव आने वाला है. मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। 23, 24 और 25 मई को हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं, 26 एवं 27 मई को बारिश होने या आंधी आने की भी संभावना है। आज दिल्ली-एनसीआर सहित दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में लू चल सकती है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 23 मई को, उत्तराखंड में 24 और 25 मई को ओले और बिजली गिरने का अनुमान है।

14 राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग विभाग ने  राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग में बुधवार तक बारिश होगी। बुधवार को जयपुर, कोटा और अजमेर के साथ कोटा संभाग में भी बारिश हो सकती है। वही 23 मई से उत्तर-पश्चिम भारत और हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश होगी। असम और मेघालय में 25 मई तक बारिश होगी और अगले 5 दिन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना है।उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले पांच दिन आंधी, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, वही आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश की संभावना है और अगले 5 दिन कर्नाटक और केरल के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। बिहार में 23 से 25 मई के बीच आंधी-तूफान और बारिश देखने को मिल सकती है।

27 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

  1. स्काईमेटर वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार के राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी शुरू हो सकती है।
  2. उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने 3 दिन तक बारिश, ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी करते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  3. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 23 मई को, उत्तराखंड में 24 और 25 मई को ओले और बिजली गिरने का अनुमान है।  हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन मौसम खराब रहने और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। 24 और 25 मई को भी अधिकांश भागों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।
  4. 24 से 27 मई तक दिल्ली-एनसीआर और इसके आसपास के इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है।
  5. अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाबा, दिल्ली, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है। 26 मई तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट

  1. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2 दिन तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
  2. अगले दो दिन तक दिल्ली में इसी तरह की गर्मी जारी रहेगी, इसके बाद मौसम के करवट लेने और हल्की बारिश होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हीट वेव के आसार है।पूरे दिन 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है । दिल्ली-NCR और उसके आसपास के इलाकों के लिए हीटवेव का अलर्ट दिया है।
  3. बिहार के भागलपुर, नवादा, पश्चिम चंपारण, जमुई, शेखपुरा, खगड़िया, बांका और पूर्णिया समेत विभिन्न जिलों में हीटवेव की स्थिति फिलहाल जारी रहने की संभावना जताई है। 22 मई को 45, 23 मई को 44 डिग्री और 24 मई को 41 और 25 मई को 39 डिग्री अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। इसी तरह 26 मई को 38 और 27 मई को अधिकतम 37 डिग्री तापमान रहने की संभावना जताई गई है।
  4. झारखंड में 23 से 25 मई तक रांची व आसपास के क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है। 22 मई को रांची का पारा 41 डिग्री पहुंच सकता है। 23 से 25 मई तक अधिकतम 39 से 40 डिग्री रहने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews