IMD Alert : मानसून के साथ कई सिस्टम सक्रिय, महाराष्ट्र-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अगस्त में फिर बदलेगा मौसम, जानें अपने राज्य का हाल

IMD WEATHER

IMD Alert Today : मानसून की सक्रियता और अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मानसून के चलते देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी हैं। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गंगा यमुना समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह है तो कई राज्य बाढ़ की चपेट में है। आज शुक्रवार को भी भारतीय मौसम विभाग एमपी यूपी हरियाणा महाराष्ट्र समेत एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी भारत के हिस्सों में 29 जुलाई से बारिश की तीव्रता में वृद्धि तो दक्षिण प्रायद्वीपीय के हिस्सों में बारिश की तीव्रता में कमी दर्ज आएगी।

1 अगस्त तक जारी रहेगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 28 जुलाई यानी शुक्रवार से लेकर 1 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4 दिनों तक भारी बारिश तो पूर्वोत्तर भारत में 30 जुलाई तक मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के आसार हैं। पहाड़ी राज्यों में एक अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं गुजरात, झारखंड, दक्षिणी हरियाणा, बिहार, दक्षिणी पंजाब, लक्षद्वीप, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है।  उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में शुक्रवार और शनिवार भारी बारिश का अनुमान है।

जानिए अपने राज्य का हाल

  1. हरियाणा के अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल में भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है, इसलिए इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।कैथल, नरवाना, टोहाना, कलायत, गुहला, पेहोवा, अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, इंद्री, राडौर, नरवाना, टोहाना, कलायत, रनतया, थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद, कालका, बराडा,छछरौली, नारायणगढ़ में बारिश शुरू हो गई है।
  2. हिमाचल के 7 जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लाहौल और स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, हमीरपुर और ऊना — में येलो अलर्ट जारी किया गया है, वही 29 जुलाई को भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
  3. बिहार में मानसून सक्रिय हो चुका है। 29 तारीख से लेकर 31 जुलाई तक पटना सहित 20 जिलों में तेज बारिश की आशंका है। अगले दो दिनों तक कई जिलों में बारिश हो सकती है। औरंगाबाद जिले में बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी दी है।
  4.  दक्षिण में तटीय और उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर पूर्व में अरुणाचल प्रदेश और असम मेघालय में जमकर बारिश के आसार हैं।
  5. दिल्ली-एनसीआर में 28 जुलाई यानी शुक्रवार से लेकर 1 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।  जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाके में तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई है.
  6. मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में अगले 2 से 3 दिन तक मानसूनी सिस्टम एक्टिव रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भी बारिश का दौर चलेगा। ग्वालियर, चंबल, शहडोल, जबलपुर, रीवा और सागर संभाग में कहीं-कहीं तेज पानी गिर सकता है।आज शुक्रवार को डिंडौरी और मंडला में मध्यम से तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, भिंड, दतिया, श्योपुरकलां, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी तेज बारिश हो सकती है।
  7. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। यहां बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पनवेल, पालघर, रत्नागिरी में भी भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। पालघर में आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में शनिवार तक बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक वर्षा दर्ज की जाएगी। मुंबई के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।
  8. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, रायबरेली, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, बदायूं, जालौन, ललितपुर, मेरठ, बुलंदशहर, हमीरपुर, फिरोजाबाद, झांसी, आगरा, एटा, मथुरा, आगरा, कानपुर देहात, जालौन, बागपत, कासगंज, हमीरपुर, इटावा, हापुड़, जालौन, हाथरस, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में आज तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।आने वाले 2-3 दिन उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 40-50 KMP की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है।
  9. झारखंड में 1 जून से 27 जुलाई तक मानसून अवधि के दौरान अब तक सामान्य से करीब 48 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से अगले 2 अगस्त तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
  10. पंजाब के 17 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। माझा, मालवा और पूर्वी मालवा में आज बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे । पूर्वी मालवा के 10 जिलों में आज बारिश का यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, जालंधर और शहीद भगत सिंह नगर में यह अलर्ट जारी किया गया है।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक एक निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) आंतरिक ओडिशा और उससे सटे छत्तीसगढ़ पर मौजूद है। मॉनसून ट्रफ (Monsoon Trough) सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में है। अगले 2 दिनों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) पंजाब और उसके आसपास निचले क्षोभमंडल स्तर पर स्थित है, इन सभी गतिविधियों का अगले कुछ दिनों में मौसम पर असर पड़ने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews