IMD Alert: पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में लू की चेतावनी

MP weather alert

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बार बार देश का मौसम बदल रहा है। मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और गुजरात जैसे कई राज्यों में लू का कहर बरप रहा है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है वही असम, दक्षिण भारत के राज्य, अरूणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश देखने को मिल रही है। 30 अप्रैल तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है। आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर कई राज्यों में दिखाई देगा। वही 28 को फिर एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगी, जिससे फिर मौसम बदलेगा।

यह भी पढ़े.. गर्मी में बड़ी राहत देगी ठंडी ठंडी तरबूज कुल्फी, ये है एकदम आसान रेसिपी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत पर उत्तर-दक्षिण ट्रफ का प्रभाव और निचले क्षोभमंडल पर बंगाल की खाड़ी से उत्तर पूर्वी राज्यों तक तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल सकती है। उत्तरी और पूर्वी भारत में आने वाले दिनों में
बारिश हो सकती है। असम और अरुणाचाल प्रदेश में 24-26 अप्रैल और मेघालय में 24, 27 और 28 अप्रैल को बारिश होगी।वही असम और मेघालय में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा की संभावना है।पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले 5 दिनों में अच्छी बारिश होने वाली है।नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा , अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के कुछ जिलों के साथ दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।अगले 24 घंटे के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गोवा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े.. Vyapam Recruitment 2022: 8 मई को होगी ये परीक्षा, 400 पदों पर होनी है भर्ती, जानें नियम

असम-मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 25 से 30 अप्रैल को भारी बारिश के आसार है वही आने वाले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ और ओडिशा में गरज के साथ छिटपुट बारिश, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) की रफ्तार से बारिश हो सकती है।28 अप्रैल को फिर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के संकेत मिले है।इधर, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल में छिटपुट वर्षा के बाद अलग-अलग गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 25 से 29 अप्रैल को प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा।

इन राज्यों में दिखेगा लू का असर

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान यूपी, गुजरात, एमपी, बिहार ,गुजरात में लू की संभावना है। इस दौरान 24-26 अप्रैल तक बिहार में, 25-28 अप्रैल तक महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल में और राजस्थान, दक्षिण यूपी, एमपी, विदर्भ में 26-28 अप्रैल तक लू चलेगी। वही पंजाब और दक्षिण हरियाणा में 27 और 28 अप्रैल को हीट वेव की संभावना है। मंगलवार और गुरुवार तक दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ आदि गर्मी का असर देखने को मिलेगा।झारखंड में 25-26 अप्रैल से फिर कई जिलों में लू चल सकती है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews