IMD Alert: 24 घंटे में एक्टिव होगा नया सिस्टम, MP-UP समेत 12 राज्यों में बारिश, 11 में घने कोहरे का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें IMD का पूर्वानुमान

imd weather

IMD Alert Today: फरवरी से पहले देशभर के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज ठंड के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में मध्यम से तेज बारिश हुई और कहीं कहीं तो ओले भी गिरे। वही पहाड़ों पर भी बर्फबारी का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 28 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे एक बार फिर कई राज्यों के मौसम के बिगड़ने का अनुमान है।आज एमपी-यूपी समेत 12 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में 28 जनवरी तक 3 से 5 डिग्री की गिरावट आएगी। इसके बाद दो दिनों के दौरान तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। मध्य प्रदेश में 28 जनवरी तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। महाराष्ट्र के इलाकों में 29 जनवरी तक तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।इसके अलावा उत्तराखंड में 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

11 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में 28 से 30 जनवरी के बीच बारिश की गतिविधियां में तेजी देखने को मिलेगी। 28 से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश शुरू होगी और 29 जनवरी को गतिविधियों में तेजी आएगी। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पंजाब के सुदूर इलाकों में शीतलहर तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में घने से बहुत घना कोहरा रह सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 48 घंटों तक घने कोहरे का पूर्वानुमान है।

जानें अपने राज्य का हाल

  • मध्य प्रदेश में 30 जनवरी तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। आज शुक्रवार को 33 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है।
  • यूपी के 75 जिलों में 30 जनवरी तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, छत्तीसगढ़ में भी अभी 3-4 दिन बादल छाए रहेंगे।
  • हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम बिगड़ने का अनुमान है।29 व 30 जनवरी को चंबा, कांगड़ा कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
  • दिल्ली में 27 जनवरी को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और 29 जनवरी से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
  • जम्मू संभाग में शुक्रवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन 29 तारीख तक कई इलाकों में बर्फबारी जारी रहने का अनुमान है।
  • राजस्थान में 28 जनवरी से फिर बारिश का दौर शुरू हाे सकता है। मौसम विभाग ने जयपुर समेत 13 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका जताते हुए इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।  वेर्स्टन डिर्स्टबेंस के एक्टिव होने से 29 जनवरी को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews