MP Weather : मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, हवाओं का रुख भी बदला, नवंबर अंत से पड़ेगी तेज ठंड़, बूंदाबांदी के भी आसार, जानें IMD अपडेट

mp weather

MP Weather Update Today : आज रविवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।सोमवार से प्रदेश में कई जिलों में बादल छा सकते हैं, वही तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। वही हवाओं का रूख बदलने से अगले हफ्ते से तापमान में गिरावट आएगी और धीरे धीरे ठंड़ बढ़ने लगेगी।आज से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ग्वालियर चंबल संभाग सागर संभाग के साथ-साथ निमाड़ी छतरपुर, टीकमगढ़ में मौसम में बदलाव आने की संभावना है ।इस दौरान कहीं-कहीं बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी हो सकती है जिससे ठंड बढ़ेगी।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग की पूर्वानुमान है कि 20-22 नवंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में हवाओं का रुख पूरी तरह से उत्तरी हो जाएगी, जिसके चलते शहर में तेज सर्दी की शुरूआत होगी। उत्तर भारत से आ रही हवाओं की रफ्तार में भी तेजी आ जाएगी, जिसके कारण दिन और रात दोनों के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी, ऐसे में दिसंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश में कड़ाके की जारी रहेगी।

25 नवंबर के बाद बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मौसम में आने वाले दिनों में बदलाव आ सकता है।इससे कुछ स्थानों पर बादल छा सकते है और हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। 26 नवंबर से कई स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।  सागर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह के साथ-साथ जबलपुर के कुछ हिस्सों में बदल छाने और बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है , इसके बाद तेज ठंड पड़ने लगेगी। इस महीने की आखिरी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग

बंगाल की खाड़ी में बना तूफान मिथिला बांग्लादेश के तट से टकराने के बाद कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर आगे बढ़ गया है और अफगानिस्तान के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ भी कमजोर है, ऐसे में मध्य प्रदेश के मौसम पर विशेष असर पड़ने की संभावना कम है, लेकिन हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी होने से रविवार से दिन एवं रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। वही नवंबर अंत से प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का शहरों का हाल

शनिवार को सबसे कम तापमान ग्वालियर और गुना में 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में 11.2, राजगढ़ में 11.6 , रायसेन में 13.6, दतिया में 12, धार में 13.6, खंडवा में 13.4, खरगोन में 13, छिंदवाड़ा में 12.6,भोपाल में 15.1, इंदौर में 15.6 ,जबलपुर में 13.5 डिसे और नोगांव में 12.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।वही भोपाल में 31.1, ग्वालियर में 28.2, इंदौर में 29.5, जबलपुर में 30.1, नरसिंहपुर में 29.4, मलाजखंड में 27.5, शिवपुरी में 27.2, डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews