कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, विभागीय परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड, 20 नवंबर को होगी परीक्षा

employees transfer

Employees Departmental Exam : मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा विभिन्न विभागों में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों की डिपार्टमेंटल परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 20 नवंबर को आयोजित होगी। कर्मचारी www.mptreasury.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

किन अधिकारियों के लिए होगी यह परीक्षा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग के ऐसे कर्मचारी जिन्होंने विभिन्न विभागों में कार्यरत रहते हुए लेखा प्रशिक्षण शाला ग्वालियर से नियमित लेखा प्रशिक्षण पूरा किया हो, उनके लिए यह परीक्षा 20 नवंबर को आयोजित की जा रही हैं।

कब होगी परीक्षा

परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर शाम 3:00 बजे तक संचालित की जाएगी। इसके लिए सेन्टर भी निर्धारित कर दिए गए हैं। भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

विभागीय परीक्षा के आधार पर कर्मचारियों को नियुक्ति सहित प्रमोशन आदि के लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा लेखा प्रशिक्षण प्राप्त लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित की जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews