कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, सर्कुलर जारी, मांगी गई ये जानकारी, ई-मेल पर भेजनी होगी लिस्ट

Govt employee news

demo pic

AU Employee News : उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें उन कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है जो लंबे समय से बीमार चल रहे है और सेवा के लिए मेडिकल रूप से  अनफिट है और कार्यालय में लंबे समय से काम कर रहे है।

यह जानकारी क्यों मांगी गई है, इस लिस्ट का क्या किया जाएगा, अबतक कुछ स्पष्ट नहीं है।सर्कुलर जारी होते ही कर्मचारियों की धड़कने तेज हो गई है, उन्हें समय से पहले अनिवार्य सेवानिवत्ति देने या फिर बाहर करने जैसी चिंता सताने लगी है। सर्कुलर में साफ लिखा गया है कि सभी फैकल्टी के डीन, विभागाध्यक्ष, केंद्रों के समन्वयक हॉस्टलों के वार्डन एवं अधीक्षक और कंट्रोलिंग ऑफिसर्स ऐसे नियमित कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए है। रजिस्ट्रार ने ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट अपनी ई-मेल आईडी पर मांगी है।

इसलिए मांगी गई है लिस्ट

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह काम सुविधा और प्रशासनिक व्यवस्था के सुचारु रुप से चलाने के लिए किया जा रहा है। इविवि की पीआरओ की मानें तो जब कभी कर्मचारियों की एक से दूसरे विभाग में ड्यूटी लगाई जाती है तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण काम प्रभावित होता है,ऐसे में विभाग द्वारा अनफिट कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, ताकि सुविधानुसार उनकी ड्यूटी लगाई जा सके और काम में कोई बाधा ना आए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews