Breaking News:125 साल पुराना अतिक्रमण जमींदोज, प्रशासन की कार्रवाई, दुकानदारों को नोटिस

Breaking News:125 साल पुराना अतिक्रमण जमींदोज, प्रशासन की कार्रवाई, दुकानदारों को नोटिस

रतलाम, मनोज श्रीवास्तव। भू–माफियाओं (Land mafias) के खिलाफ शिवराज सरकार (Shivraj government)  के तेवर दिन प्रति दिन सख्त होते जा रहे हैं। अवैध निर्माण और कब्जा करने वालों के खिलाफ लगातार प्रशासन द्वारा करवाही की जा रही हैं चाहे फिर बात हो जबलपुर की या देवास की, Ratlam की या किसी अन्य जिले की।

Read More: फिर स्थगित हुई UGC NET 2021 की परीक्षा, जल्द होगा नई तारीख का ऐलान

आज सुबह मिली जानकारी के मुताबिक भू–माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान के तहत रतलाम जिले में अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई होने जा रही है, 106 दुकानों का अवैध अतिक्रमण तोड़ने प्रशासन जेसीबी मशीन और पोखलेन लेकर पहुँचा है।सभी दुकानों को खाली कराए जाने और तोड़ने की कवायद शुरु हो गई है।

वही मौके पर एसडीएम एडिशनल एसपी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।इसमें जिला प्रशासन ढोढर में बने एक 125 साल पुराने कॉम्प्लेक्स को जमींदोज़ किया गया।वही दुकानों के तोड़ने की भी कार्रवाई जारी है। आपको बता दें इस कॉम्प्लेक्स में 105 दुकानें हैं जिन्हें शनिवार को प्रशासन द्वारा नोटिस दिया जा चुका है।

[dgv_vimeo_video id=”627994606″]

[dgv_vimeo_video id=”627995518″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews