मध्य प्रदेश के इंदौर जबलपुर और रीवा में आयकर विभाग का छापा, बोगस बिलिंग के आरोप

खबर है कि दिल्ली आईटी टीम ने राज्य आयकर विभाग की टीम के साथ मिलकर इन शहरों में संयुक्त रूप से छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
Indore news

मध्य प्रदेश में आयकर विभाग ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने प्रदेश के 3 बड़े शहरों इंदौर जबलपुर और रीवा में छापे मारे हैं ।खबर है कि बोगस बिलिंग के आरोप में चार्टर्ड अकाउंटेंट और ज्वेलर्स की दुकानों पर छापे मारे गए है।

भारी मात्रा में दस्तावेज और संपत्ति मिलने की सूचना सामने आ रही है,इसके साथ ही ज्वेलर्स के यहां पर भारी मात्रा में सोना मिलने की भी खबर है। हालांकि अभी पूरा खुलासा होना बाकी है।

इंदौर जबलपुर रीवा में आयकर के छापे

जानकारी के अनुसार, लंबे समय से आयकर विभाग को इंदौर जबलपुर और रीवा में कई चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां फर्जी बिलिंग की खबरें मिल रही थी और अब तथ्यात्मक सूचना मिलने के आधार पर आयकर विभाग ने सोमवार सुबह छापेमार कार्रवाई की है।इस कार्रवाई को दिल्ली आयकर विभाग की टीम ने मध्य प्रदेश आयकर विभाग की टीम के साथ संयुक्त रूप से अंजाम दिया है

देवास और जबलपुर के ज्वेलर्स यहां भी छापे

इसके साथ ही देवास के एक ज्वेलर और जबलपुर के सोनी ज्वेलर के यहां भी आयकर विभाग का छापे  पड़ने की खबर सामने आई है । बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के यहां से फर्जी बिल्डिंग के कई दस्तावेज मिले हैं इसके साथ ही ज्वेलर्स के यहां पर भारी मात्रा में सोना मिलने की भी खबर है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews