Tokyo Olympics: लवलीना ने हारकर भी भारत को दिलाया तीसरा पदक, ‘ब्रॉन्ज’ जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Tokyo Olympics: लवलीना ने हारकर भी भारत को दिलाया तीसरा पदक, ‘ब्रॉन्ज’ जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन का कोकूगीकन एरिना में विश्व चैंपियन तुर्की की बुसेनाज से सेमीफाइनल (Semi-final) मुकाबला हुआ जिसमें उनको 5-0 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन सेमीफाइनल खेलने के चलते उनको ब्रॉन्ज (Bronze) मेडल दिया जाएगा। टोक्यो ओलिंपिक में भारत के नाम अब तक तीन पदक हो गए हैं। इससे पहले मीराबाई चानु ने रजत पदक, पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीता है वहीं अब लवलीना बोरगोहेन ने भी कांस्य पदक जीत लिया है। आपको बता दें कि लवलीना भारत की तीसरी मुक्केबाज हैं। लवलीना ने शानदार तरीके से गेम को खेला और अब सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। लवलीना के कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी ने उनकी जमकर तारीफ की।

ये भी देखें- MP में फिर बढ़ रहे कोरोना के केस, सामने आया सीएम शिवराज का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांस्य पदक जीती लवलीना के आज के प्रदर्शन के बाद ट्वीट कर हौसलाअफज़ाही की और देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने पर उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- लवलीना आप बुहत अच्छे से लड़ीं, बॉक्सिंग रिंग में उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करेगी। उनकी दृड़ता और दृढ़ संकल्प सराहनीय है। कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। भविष्य के उनके प्रयासों के लिये शुभकामनाएं।

ये भी देखें- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे ग्वालियर, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का लेंगे हवाई जायजा

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी लवलीना को टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा, ”लवलीना, आपने अपना सर्वश्रेष्ठ पंच दिया। आपने जो हासिल किया है उस पर भारत को बहुत गर्व है! आपने अपने पहले ओलंपिक में पदक हासिल किया है; यात्रा अभी शुरू हुई है। बहुत बढ़िया।

ये भी देखें- MP Weather Alert: मप्र में बाढ़ का कहर, 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

आपको बता दें, लवलीना का ये मेडल इस ओलंपिक में भारत का तीसरा और बॉक्सिंग का पहला मेडल है। इस मुकाबले के साथ भारतीय बॉक्सिंग कैम्पेन का भी अंत होता है। लवलीना का ये मेडल भारतीय मुक्केबाजी का पिछले 9 सालों में पहला ओलंपिक मेडल है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews