भारतीय वायुसेना में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन और चयन प्रक्रिया

Indian Navy Recruitment

Indian Air Force Job: जो युवा सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और वायुसेना का हिस्सा बन देश की सेवा करना चाहते हैं। उनके लिए गवर्मेंट जॉब करने का अच्छा मौका सामने आया है। भारतीय वायु सेना ने सामान्य प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 1 दिसंबर से यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए 30 दिसंबर तक अपना आवेदन जमा करना होगा।

जो उम्मीदवार अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं उन्हें afcat.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन जमा करना होगा। बता दें कि यह प्रक्रिया फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी में भर्ती के लिए की जा रही है। सामान्य परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग पदों पर किया जाएगा।

योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन टेक्निकल पदों पर भारती के लिए 20 से 26 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता पदों के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है। जिसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

ऐसे करें आवेदन

  • भर्ती के लिए उम्मीदवारों को एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
  • इसके लिए सबसे पहले भारतीय वायुसेना के एएफकेट पोर्टल पर जाना होगा।
  • यहां सबसे पहले उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद रजिस्ट्रेशन डिटेल्स के आधार पर लॉगिन करें।
  • दिए गए फॉर्म में मांगी की सारी जानकारी अच्छी तरह से भर दें।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जारी किए गए नोटिफिकेशन में दी गई है। इसे अच्छी तरह पढ़ने के बाद अपना आवेदन जमा करें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews