MP रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, भोपाल-नागदा से होकर जाएगी ये स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट-शेड्यूल

MP रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, भोपाल-नागदा से होकर जाएगी ये स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट-शेड्यूल

MP Rail News : मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आज 27 दिसंबर से नांदेड़-अमृतसर स्‍पेशल ट्रेन भोपाल से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन 27 और 28 दिसंबर को महाराष्ट्र के नांदेड़ से चलेगी और भोपाल रेल मंडल के इटारसी और रानी कमलापति स्टेशन रुकेगी। भोपाल से ग्वालियर, नई दिल्ली और अमृतसर जाने वाले यात्री इसका लाभ उठा सकते हैं ।गाड़ी में दो थर्ड एसी, 13 स्लीपर, 3 जनरल और 2 एसएलआर सहित 20 कोच रहेंगे।

गाड़ी संख्या 04639 नांदेड़-अमृतसर स्पेशल 27 और 28 दिसंबर को नांदेड़ स्टेशन से रात 11.10 पर चलकर अगले दिन सुबह 11.50 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी और फिर दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1.50 पर रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। कमलापति से 1.55 पर चलकर शाम को 6.35 पर झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर पहुंचेगी और तीसरे दिन देर रात को 1.25 पर नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी और नई दिल्ली से रात 1.35 बजे चलकर सुबह 9.30 बजे अमृतसर स्टेशन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

यह ट्रेन रास्ते में खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्वालियर, आगरा कैंट, नई दिल्ली समेत कई स्टेशनों पर ठहराव लेकर चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेकन, वाशिम, अकोला, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्वालियर, आगरा कैंट, नई दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, खन्ना, लुधियाना, फगवाड़ा, जालंधर सिटी एवं बियास स्टेशनों पर ठहराव लेकर चलेगी।

बीकानेर-बान्द्रा स्पेशल ट्रेन शुरू

ट्रेन संख्या 04711 बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल का संचालन 28 जनवरी तक रहेगा। वापसी में ट्रेन (04712) बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर 29 जनवरी तक जारी रहेगी। इस ट्रेन में 2 सेकेंड एसी, 5 थर्ड एसी, 7 स्लीपर और 4 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। नागदा में यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को सुबह 3.08 मिनट पर बान्द्रा टर्मिनस की ओर और प्रत्येक सोमवार को सुबह 6.55 बजे बीकानेर की जाते समय स्टापेज रहेगा। इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में श्री डूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ़, चुरू, फतेहपुर शेखावटी, लक्ष्मणगढ़, सीकर, रींगस (खाटूश्याम), जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली स्टेशनों पर रहेगा।

पटना सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा 26 दिसंबर से पटना से सिकंदराबाद के बीच एक स्पेशल ट्रेन 03253/03254 शुरू हुई है जो 11 फेरे के लिए चलेगी। इसका ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के प्रमुख स्टेशन गोंदिया, दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भी दिया गया है।

  • यह ट्रेन पटना से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को 03253 नंबर पटना से सिकंदराबाद के लिए रवाना होगी। ट्रेन का परिचालन 26 दिसंबर से 30 जनवरी तक किया जाएगा। पटना से ट्रेन के छूटने का समय 15:00 बजे निर्धारित है।
  • सिकंदराबाद से प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को 03254 नंबर के साथ ट्रेन छूटेगी। यहां से ट्रेन 28 दिसंबर से दो फरवरी तक चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में दो एसएलआर, दो सामान्य, 14 स्लीपर, चार एसी थ्री, दो एसी-टू श्रेणी सहित 24 कोच की सुविधा दी गई। ट्रेन पूरी तरह आरक्षित है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews