Indore Fire Incident: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, हादसे में 7 लोगों की मौत, कई झुलसे

Indore Fire Incident: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, हादसे में 7 लोगों की मौत, कई झुलसे

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) में देर रात एक भीषण अग्निकांड (Fire Incident) में 7 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मृतकों में छह पुरुष और एक महिला के शामिल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि देर रात 3:00 बजे लगी भीषण आग के बाद आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड (fire brigade) मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पा लिया गया है जबकि 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

Read More : कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, मानदेय में वृद्धि, खाते में जल्द पहुंचेगी राशि, 3 महीने का एकमुश्त होगा भुगतान

पुलिस (Indore Police) द्वारा जांच जारी है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। वही इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण बाग कॉलोनी की एक बिल्डिंग में आग की खबर है। प्रभारी मंत्री ने घटना पर शोक जताया है। गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) लगातार घटना पर नजर बनाएं हुए है। आग पर काबू पाया जाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है साथ ही फॉरेंसिक और इंटेलिजेंस के अफसर भी मौके पर मौजूद हैं। विधायक महेंद्र हार्डिया सहित इंदौर पुलिस कमिश्नर ने भी मौके का जायजा लिया है।

बताया जा रहा है कि आग के शिकार हुए अधिक लोग किराएदार थे और बिल्डिंग में किराये पर रह रहे थे। इधर पुलिस ने मृतकों के शव को एमवाए अस्पताल भेजा है। हादसे के बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक शार्ट सर्किट से पहले पार्किंग में खड़े वाहनों में आग लगी और उसके बाद धीरे-धीरे पूरे घर में फैली है। कुछ लोगों की मौत जहां आग में झुलसने से हुई है। वही कुछ लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews