Indore News: ‘देशराग’ में BJP MP के कदम थिरके, BSF जवानों के साथ किया जमकर डांस

Indore News: ‘देशराग’ में BJP MP के कदम थिरके, BSF जवानों के साथ किया जमकर डांस

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) में लोक संस्कृति मंच और नगर निगम (municipal corporation) द्वारा साझा तौर पर आयोजित किये ‘देशराग’ में सांसद शंकर लालवानी (MP Shankar lalwani) ने देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। इस अवसर पर संगीत गुरुकुल के 75 कलाकारों की शानदार प्रस्तुति के बीच बीएसएफ (BSF) के बैंड ने शौर्य और वीरता की धुनें भी बजायी जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

दरअसल, इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर गांधी हॉल, रविवार शाम को राष्ट्रभक्ति के रागों से गूंज उठा। मौका था ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के तहत आयोजित कार्यक्रम ‘देशराग’ (deshraag) का। बता दे कि गांधी हॉल के रेनोवेशन के बाद ये पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बीएसएफ (BSF) के बैंड ने जब राष्ट्रभक्ति के तराने छेड़े तो इंदौर सांसद शंकर लालवानी खुद को नही रोक पाए और यह देश हैं वीर जवानों का, चक दे इंडिया जैसे गीतों पर उन्होंने बीएसएफ के जवानों के साथ जमकर कदम थिरकाये।

Read More: MP News: BJP के पूर्व जिला अध्यक्ष ने नाबालिग से किया रेप! दर्ज हुआ FIR

ये पिछले 15दिनों में दूसरा मौका है जब इंदौर सांसद ने अपनी नृत्य कला को पेश किया है। इसके पहले पाकिस्तान से आये हिन्दू समाज के लोगो को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे जाने के दौरान उन्होंने गरबा नृत्य किया था। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार देशभर में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत इंदौर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बीएसएफ के वीर जवानों ने सभी को भावुक कर दिया है। मैं सभी वीर जवानों का सैल्यूट करता हूं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews