इन्दौर को आज मिलेगी 2300 करोड़ की सौगात, 119 KM लंबी 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास, CM-केन्द्रीय होंगे शामिल

cm shivraj singh Chauhan

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश को आज सोमवार 1 अगस्त को लगभग 2,300 करोड़ रुपये लागत की 5 सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सोमवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, 119 किलोमीटर लंबी 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास एवं वे साइड एमिनिटी का लोकार्पण करेंगे।

यह भी पढ़े.. MP: किसानों के लिए अच्छी खबर, आज से एप पर दर्ज करा सकेंगे फसल की जानकारी, ऐसे मिलेगा लाभ

यह कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।लगभग 2300 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत से बनने वाली इन सड़क परियोजनाओं से प्रदेश के आधारभूत ढ़ाँचे की तस्वीर बदलेगी।इसमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, नागरिक विमानन राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पाँच सड़क परियोजनाओं में इंदौर शहर में तेजाजी नगर से बलवाड़ा इंदौर-बुरहानपुर खंड नेशनल हाइवे-34786 पर 4 लेन, इंदौर-राघोगढ़-इंदौर-हरदा खंड नेशनल हाइवे-47 पर 4 लेन, राऊ सर्कल इंदौर के 6 लेन फ्लाईओवर, डीपीएस राऊ सर्कल इंदौर लेन पर सर्विस रोड का पुनः निर्माण एवं तेजाजी नगर से बलवाड़ा नेशनल हाइवे-34786 पर मौजूदा सड़क का सुदृढ़ीकरण शामिल है।

यह भी पढ़े… MP Weather: 2 अगस्त को एक्टिव होगा नया सिस्टम, इन संभागों में बारिश के आसार, 15 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

दरअसल, हाल ही में लोक निर्माण विभाग (MP PWD Department) द्वारा 2333 करोड़ 17 लाख रूपये की लागत से 453 सड़क मार्गों और 20 पुलों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इन सभी कार्यों के लिये आगामी एक सप्ताह में टेण्डर प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश प्रमुख अभियंता को दिये गये हैं। स्थाई वित्त समिति द्वारा प्रदेश में 453 सड़क मार्गों के लिये 2133 करोड़ 17 लाख रुपये, 20 पुलों के निर्माण के लिये 199 करोड़ 19 लाख रुपये तथा 6 करोड़ 85 लाख रुपये की राशि से लोक निर्माण परिक्षेत्र सागर एवं अधीक्षण यंत्री का कम्पोजिट कार्यालय भवन के निर्माण के लिये स्वीकृत की गई है।

इन सड़कों को मिली है स्वीकृति

स्वीकृत 474 कार्यों में भोपाल राजधानी क्षेत्र में 35 किलोमीटर सड़क मार्गों के लिये 51 करोड़ 8 लाख रुपये तथा सर्वाधिक रीवा संभागीय मुख्यालय के अंतर्गत 95 किलोमीटर सड़कों के लिये 131 करोड़ 53 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।इसी क्रम में इंदौर में 45.10 किलोमीटर सड़क मार्ग के लिये 48 करोड़ 56 लाख, ग्वालियर में 23.39 किलोमीटर सड़क के लिये 18 करोड़ 38 लाख, जबलपुर में 22.31 किलोमीटर सड़कों के लिये 26 करोड़ 17 लाख, सागर में 91 किलोमीटर सड़क के लिये 116 करोड़ 85 लाख तथा उज्जैन संभागीय मुख्यालय क्षेत्र में 37.8 किलोमीटर सड़क के लिये 43 करोड़ 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रमुख रूप से शामिल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews