कृषि मंत्री के निर्देश- गाँव में 6 से अधिक संक्रमित मिलने पर घोषित करें हॉट स्पॉट

कृषि मंत्री कमल पटेल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने आज शनिवार को अधिकारियों को निर्देशित किया कि गाँव में 6 से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने पर उसे तत्काल हॉटस्पॉट घोषित करें। कृषि मंत्री ने मैदानी अमले को किल कोरोना अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुँच कर सर्वे करने और मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, इन जिलों में येलो अलर्ट

दरअसल, कृषि मंत्री  कमल पटेल ने आज हरदा जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोविड-19 के नियंत्रण के लिए समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने तहसील एवं ब्लॉक स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों, तहसीलदार, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, एसडीएम, आशा और ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ के साथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि संक्रमित के घर पर कम जगह होने पर ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित कोविड केयर सेन्टर में भर्ती करें।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह बोले-गांव और शहर में सर्वे करवा छुपे मरीजों की करें पहचान

कृषि मंत्री पटेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में लगाई गई ‘हाईटेक बॉयो एनालाइजर’ मशीन से अधिकतम सैंपल लिये जाकर तुरंत इलाज की व्यवस्था करें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर कराये जा रहे सर्वे की भी समीक्षा की। उन्होंने संक्रमितों को तत्परता पूर्वक मेडिकल किट मुहैया कराने को भी कहा है। कलेक्टर (Harda Collector को निर्देशित किया कि मैदानी अमले के साथ सतत मॉनिटरिंग कर किल कोरोना अभियान को तेजी के साथ क्रियान्वित करें।

 परिवहन के लिए 200 अतिरिक्त एम्बुलेंस स्वीकृत

इधर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी (Health Minister Dr. Prabhuram Chaudhary) ने बताया कि कोविड संक्रमित मरीजों को अस्पताल ले जाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए 200 अतिरिक्त एम्बुलेंस वाहन किराये पर लेने की स्वीकृति दी गई है।पूर्व में कोविड – 19 मरीजों के परिवहन के लिए प्रदेश के जिलों में 148 वाहन की स्वीकृति दी गई थी। इस प्रकार अब प्रदेश के जिलों में कोविड संक्रमित मरीजों के लिए 348 एम्बुलेंस वाहन से अस्पताल ले जाने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस संबंध में समस्त कलेक्टर एवं समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews