IPS Promotion : इन आईपीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, DGP रैंक पर पदोन्नत, देखें लिस्ट

IPS PROMOTION

IPS Promotion  2023 : महाराष्ट्र के आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने महाराष्ट्र कैडर के तीन वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर पदोन्नत किया है।

केन्द्र सरकार द्वारा जिन आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन किया गया है, उनमें 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला, 1990 बैच के सदानंद दाते और अतुलचंद्र कुलकर्णी शामिल हैं। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। अधिकारी ने बताया कि हालांकि इन अधिकारियों को केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध किया गया है, महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभी तक उनकी पदोन्नति पर अलग से आदेश जारी नहीं किए गए हैं।

किसको कहां मिली पदोन्नति

  • आईपीएस की 1988 बैच की अधिकारी रश्मि शुक्ला और वर्ष 1990 बैच के अधिकारी सदानंद दाते और अतुलचंद्र कुलकर्णी को पदोन्नति दी गई है।  शुक्ला जब महाराष्ट्र के राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) की प्रमुख थीं तब उन पर कुछ नेताओं के फोन टैप करने के आरोप लगे थे।
  • शुक्ला और कुलकर्णी इस समय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर क्रमश: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) में अतिरिक्त महानिदेशक पर तैनात हैं।
  • कुलकर्णी ने मुंबई में संयुक्त आयुक्त (अपराध) के रूप में काम किया है उन्होंने महाराष्ट्र एटीएस का नेतृत्व भी किया है और वे खुफिया ब्यूरो (आईबी) में भी काम कर चुके हैं।
  • दाते महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते के प्रमुख पद पर तैनात हैं। दाते नवगठित मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस क्षेत्र के पहले आयुक्त थे, जो ठाणे और पालघर जिलों के बड़े क्षेत्रों को कवर करता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews