IPS Transfer 2022 : फिर प्रशासनिक फेरबदल, 7 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

mp transfer 2023

IPS Transfer 2022: नए साल से पहले उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार देर रात यूपी शासन ने एक बार फिर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए है। खास बात ये है कि इन अफसरों के तबादले निकाय चुनाव से ठीक पहले किए गए हैं।

किसको क्या मिली जिम्मेदारी

  • पीयूष आनंद को अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी से अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, पुलिस महानिदेशक कार्यालय के पद पर भेजा गया है।
  • पुलिस महानिदेशक कार्यालय में इसी पद पर तैनात ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक जीआरपी बनाया गया है।
  • पुलिस महानिदेशक कार्यालय में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन प्रेमचंद्र मीना को अपर पुलिस महानिदेशक निदेशक बरेली जोन के पद पर भेजा गया है।
  • अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन के पद पर तैनात प्रेम प्रकाश को पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर भेजा गया है।
  • पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक पद पर तैनात आलोक सिंह को अपर महा पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन बनाया गया है।
  • अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानु भास्कर को इसी पद पर प्रयागराज जोन भेजा गया है।
  • अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स के पद पर भेजा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews