जबलपुर : नगर निगम की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीकि भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार

जबलपुर : नगर निगम की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीकि भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्यप्रदेश में राज्यसभा सांसद के लिए भारतीय जनता पार्टी से एक चौंकाने वाला नाम सामने आया है और वह नाम है तीन बार की पार्षद और एक बार कि नगर निगम अध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीकि का है, जी हां जबलपुर के रांझी चंद्रशेखर वार्ड से सुमित्रा बाल्मीक तीन बार की पार्षद रही हैं और हर बार वह भारी बहुमत से भी जीती है।

यह भी पढ़ें…मिनी की बड़ी छलांग यूपीएससी में हासिल की 96 वी रैंक

इसके अलावा सुमित्रा बाल्मीक एक बार नगर निगम अध्यक्ष भी रही हैं और फिर उसके बाद उन्हें भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा था, ऐसे में अचानक से ही उनका नाम राज्यसभा सांसद के लिए निर्वाचित होना यह भारतीय जनता पार्टी में गहमागहमी का माहौल बनाने वाला है, सुमित्रा बाल्मिक का नाम सामने आने के बाद ही उन्हें भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने भोपाल बुलाया है जिसके बाद वह जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना भी हो गई हैं, इधर उनके अचानक से ही राज्यसभा सांसद के नाम आने के भाजपा के वह बड़े नाम जो कि राज्यसभा में जाने की आस लगाए बैठे हुए थे वह है मायूस और निराश हो गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews