बोले कैलाश विजयवर्गीय “विकास किया है विकास करेंगे”, किया पीएम मोदी सहित नड्डा , शाह और सीएम यादव का आभार व्यक्त

kailash vijayvargiy

MP Cabinet Portfolio Kailash Vijayavargiya: मध्य प्रदेश बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने मंत्रियों के बीच विभाग बंटवारे के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्टर जारी कर पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा केंद्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।

हृदय से आभार

आपको बता दें कल जारी हुई विभागों की सूची में कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय विकास एवं आवास के साथ संसदीय कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची आने के बाद कैलाश के समर्थकों में भी काफी खुशी का माहौल है। इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद कैलाश ने लिखा कि “सरकार द्वारा मुझे नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य विभाग का अति महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, इस अभूतपूर्व भरोसे के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का, केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह का और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का हृदय से आभार करता हूं।

आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश के नव निर्माण के लिए संकल्पबद्ध

आगे अपनी बात लिखते हुए विजयवर्गीय ने लिखा कि ‘हम प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेशवासियों को केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, हम अंत्योदय के ध्येय को साकार करते हुए आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश के नव निर्माण के लिए संकल्पबद्ध है।

विकास किया गई विकास करेंगे

अपने इस पोस्ट में कैलाश ने साफ तौर पर मोदी की गारंटी और विकास की नई इबारत लिखने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को जाहिर करते हुए कहा कि “जनाकांक्षाओं के अनुरूप प्रदेश विकास की नई पटकथा लिखने को तैयार है, हमने विकास किया है, और विकास करेंगे…!!!

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews