कमलनाथ और कोरोना ने किया प्रदेश का नुकसान – गृहमंत्री नरोत्तम

Reservation In Promotion

इन्दौर, आकाश धोलपुरे  मध्यप्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने इंदौर में पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम ने इंदौर में मीडिया से बात करते हुए कहा पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ पर निशाना साधा और पूर्व सीएम कमलनाथ और कोरोना को प्रदेश के लिए नुकसानदायक बताया।

दरअसल, दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आए प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा की प्रेसवार्ता शुरू के दौरान जब प्रदेश के विकास की गति को लेकर उठाये गए सवाल पर जबाव देना शुरू किया तो उनके सीधे निशाने पर मंत्री कमलनाथ थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान दो K से हुआ है पहले कमलनाथ (kamalnath) और फिर कोरोना से।

Read More: कमलनाथ को क्यों अच्छे लग रहे हैं Modi! नरोत्तम ने दिया यह जवाब

उन्होंने बताया कि पहले तो प्रदेश में 15 महीने कमलनाथ की सरकार से खराब हो गए बाद में 15 माह कोरोना ने खराब कर दिए। उन्होंने कहा कि पता नही कौन सा ग्रहण लगा है। वही रोजगार के मुद्दे पर गृहमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयास जारी है वही पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामो पर गृहमंत्री ने कहा कि इसमें सरकार का कोई दोष नही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews