
B S Yediyurappa, Chief Minister speaking with Deccan Herald and Prajavani interview on the occasion of his government complete hundred days at Chief Minister home office Krishna in Bengaluru on Saturday. Photo by S K Dinesh
कर्नाटक, डेस्क रिपोर्ट। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) आज इस्तीफा दे सकते है। कर्नाटक (Karnataka) में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को लेकर आज भाजपा (BJP) आलाकमान फैसला ले सकता है। आज सभी की निगाहें भारतीय जनता पार्टी आलाकमान पर हैं। हालांकि इस पद के लिए बीजेपी की तरफ से अभी तक कोई नाम जारी नहीं किया गया है।

ये भी देखें- आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं मुख्यमंत्री, इस सीट से दावेदारी पेश करने की तैयारी
लेकिन केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रदेश सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी का नाम पद के दावदारों में सबसे आगे चल रहा है। हालांकि दोनों ही नेताओं ने साफ तौर पर कहा है कि अभी तक उन्हें इस संबंध में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है। वहीं येदियुरप्पा ने कुछ दिनों पहले ही इस बात के संकेत दे दिए कि अब वे कुछ दिनों तक ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे। उसके बाद बीजेपी आलाकमान उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, वे पूरे मेहनत और लगन से उस जिम्मेदारी को निभायेंगे।
ये भी देखें- सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिया MP में उद्योगपतियों को निवेश का न्योता, कहा- यहां निवेश कीजिए और लाभ कमाईये

वैसे कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा, इस पर भाजपा ने अभी तक किसी के नाम का एलान नहीं किया है। हालांकि कर्नाटक के संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर रेस में कई नाम शामिल हैं। येदियुरप्पा के बाद कर्नाटक सीएम की रेस में दो बड़े नाम पर काफी चर्चा है। केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी का नाम कर्नाटक के नए सीएम के तौर पर सामने आ रहा है। इसके अलावा कर्नाटक सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी को भी येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि प्रह्लाद जोशी और निरानी दोनों ने ही साफ तौर पर मना कर दिया कि उन्हें इस बारें में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
