Ladli Behna Yojana : रविवार को 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों को मिलेगा गिफ्ट, खाते में आएंगे 1000, ग्वालियर में मुख्य कार्यक्रम, CM का विशेष संदेश

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। 10 सितंबर रविवार को योजना की चौथी किस्त जारी की जाएगी। खास बात ये है कि इस बार 1.25 करोड़ की जगह 1.32 करोड़ लाड़ली बहनों को 1000-1000 रुपए का लाभ मिलेगा ।इसमें 21 वर्ष , विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा और ट्रैक्टर वाले परिवार (जिस परिवार की आय सीमा पांच लाख से कम है) वाली करीब 6 लाख से ज्यादा बहनें भी शामिल होंगी। वही अक्टूबर से बहनों के खाते में सीएम शिवराज की घोषणा के अनुरूप 1250 रुपए भेजे जाएंगे।

चौथी किस्त से पहले बहनों के नाम सीएम का संदेश

प्रदेश की लाड़ली बहनों के नाम विशेष संदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहनों को हर महीने लाड़ली बहना योजना में राशि दिलवाना ही एकमात्र लक्ष्य नहीं है बल्कि बहनों को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर उनकी आय प्रतिमाह 10 हजार रुपए तक ले जाना प्रमुख लक्ष्य है।हमारा प्रयास है कि बहनों की आमदनी कम से कम 10 हजार रुपए प्रति माह की जाए। इसके लिए घर का कामकाज करते हुए सभी बहनों को स्व-सहायता समूह में सम्मिलित होना होगा। कई तरह की गतिविधियाँ शुरू कर बहनों की आमदनी बढ़ाएंगे।

रविवार को खाते में आएंगे 1000-1000

सीएम ने कहा कि लाड़ली बहनों के खातों में 10 सितम्बर को ग्वालियर से दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित की जाएगी। लाड़ली बहनें अपने गाँव और शहर में एकत्र होंगी और संवाद में भी शामिल होंगी।
इस बार का रक्षा-बंधन बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया है। मैं स्वयं को भाग्यशाली भाई मानता हूँ क्योंकि पूरे प्रदेश से लाखों बहनों ने राखियाँ और साथ ही पातियाँ भी भेजी हैं। इन सभी को मैंने सहेज कर रखा है। बहनों की जिंदगी में खुशियां लाना मेरा लक्ष्य है। आप सुखी हों, आपका मंगल और कल्याण हो। आपका जीवन सुखी हो। इसके लिए आपका भाई कोई कसर नहीं छोड़ेगा।”

योजना की राशि बढ़ाकर करेंगे 3000

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बहनों के जीवन को बेहतर बनाना ही मेरा मकसद है। लाड़ली बहनों के खाते में 10 अक्टूबर को 1250 रूपये आयेंगे। आगे बढ़ाकर राशि को 3 हजार तक किया जायेगा। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना और उसके बाद लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को भी आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु प्रदेश में कार्य किया जायेगा। स्व-सहायता समूह की महिलायें, राशन की दुकान, स्कूली बच्चों की यूनीफॉर्म सिलने के साथ-साथ प्रदेश में दलिया बनाने के कारखानों का संचालन भी करेंगी।

महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट/पात्रता

समग्र आईडी,आधार कार्ड, बैंक खाता , पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए। साथ ही आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है। वहीं, डीबीटी भी सक्रिय होना चाहिए।

जानिए कैसे करें योजना के लिए आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।आपसे यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी जानकारी मांगी जाएगी,जिसे आपको भरना है।
  • आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा। आपको कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।
  • आप अपने ग्राम पंचायत, वार्ड ऑफिस या फिर कैंप से फॉर्म ले सकते हैं।आपको ये फॉर्म भर कर लाडली बहना पोर्टल पर दर्ज करना है।
  • जब आप फॉर्म दर्ज करें तब महिला का फोटो लिया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन संख्या रसीद आवेदक को दी जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews