Ladli Behna Yojana : करोड़ों बहनों के खाते में 18वीं किस्त के 1250 रु जारी, गैस सिलेंडर का भी लाभ! अब दिसंबर में अगली किस्त, जानें अपडेट्स

सीएम ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ बहनों को नवम्बर माह की किश्त के रूप में 1573 करोड़ रूपये अंतरित किये है। साथ ही 26 लाख लाड़ली बहनों के खाते में गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 55 करोड़ रुपए की राशि भी जारी कर दी गई है।
ladli behna yojana

CM Ladli Behna Yojana 2024 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 18वीं किस्त के लिए 1574 करोड़ रुपये अंतरित कर दिए है।इसके साथ ही 26 लाख लाड़ली बहनों के खाते में गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 55 करोड़ रुपए की राशि भी अंतरित की।अब योजना की 19वीं किस्त दिसंबर में आएगी।

इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना की शुरूआत में पात्र लाड़ली बहनों को 1000 रूपये प्रतिमाह दिये गये। इसके बाद यह राशि बढ़ाकर 1250 रूपये प्रतिमाह की गई। इस राशि में आगे और भी वृद्धि की जायेगी। राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना की हितग्राही बहनों के साथ लाड़ली बहनों को माह जुलाई 2023 से निरंतर 450 रूपये में गैस सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है। आज भी गैस रिफिल कराने वाली 26 लाख से अधिक महिला हितग्राही को ऑयल कंपनियों एवं एमपी इलेक्ट्रॉनिक डेवलेपमेन्ट कार्पोरेशन के माध्यम से उनके आधार लिंक बैंक खाते में 55.60 करोड़ रू भुगतान किया गया है।

अब December मेें आएगी अगली किस्त

सीएम मोहन यादव ने शनिवार को 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 18वीं किस्त के 1250 रूपए जारी कर दिए है, अब अगली किस्त दिसंबरj में आएगी। चुंकी आमतौर पर हर महीने की 10 तारीख को योजना की किस्त जारी की जाती है लेकिन इस बार समय से पहले 9 नवंबर को किस्त जारी की गई है। हालांकि सीएम खुद कह चुके है कि हर महीने की 10 तारीख को बहनों के बैंक खाते में राशि जमा हो जाएगी और यदि छुट्टी अथवा अन्य किसी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो पहले जमा हो जाएगी।

मई 2023 में शुरू हुई थी Ladli Behna Yojana

  • लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।
  • इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
  • इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।
  • अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
  • लाड़ली बहनों को जून 2023 से अक्टूबर 2024 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 17 किश्तों का अंतरण किया गया है।
  • इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया।

किसे मिलता है लाड़ली बहना योजना का लाभ

  • इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।
  • महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
  • अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।
  • यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी।
  • विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
    क्लिक करें।
  • दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  • ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews