
Ladli Behna Yojana 2025 : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए चलाई जा रही मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं में से एक बड़ी योजना है।इसके तहत हर माह पात्र बहनों को 1250 रुपए भेजे जाते है। अबतक योजना की 26 किस्तें भेजी जा चुकी है और अब अगस्त में 27वीं किस्त जारी की जाएगी।इसके साथ रक्षाबंधन का शगुन भी मिलेगा।
दरअसल, मोहन सरकार की घोषणा के अनुरूप अगस्त में सभी लाड़ली बहनों को किस्त के साथ 250 रुपए की अतिरिक्त राशि शगुन के रूप में दी जाएगी यानि अगस्त माह में प्रत्येक लाड़ली बहन को 1250 रुपए की जगह खाते में 1500 रुपए भेजे जाएंगे।रक्षाबंधन 9 अगस्त को है, ऐसे अगस्त में पहले हफ्ते में किस्त जारी होने का अनुमान है। इसके साथ ही 26 लाख बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए राशि भी दी जाएगी।आमतौर पर योजना की किस्त हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच जारी कर दी जाती थी।
दिवाली बाद बहनों को हर माह मिलेंगे 1500
दिवाली के बाद भाई दूज से योजना की राशि में 250 रु का इजाफा किया जाएगा । इसके बाद बहनों को हर माह 1250 की जगह 1500 रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रक्षाबंधन से पहले सभी पात्र बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त राशि शगुन के रूप में भेजी जाएगी। दीपावली के बाद हम प्रदेश की सभी लाडली बहनों को हर माह 1500 रुपए महीना देंगे। अभी वर्तमान में योजना के तहत 1250 रूपये प्रति माह की राशि लाड़ली बहनों को दी जा रही है।योजना के तहत चरणबद्ध रूप से राशि बढ़ाकर तीन हजार रूपये प्रति माह तक की जायेगी।
लाड़ली बहना योजना में मिलते है हर माह 1250
- लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।
- लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है।
- इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
- इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।
- अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।
- लाड़ली बहनों को जून 2023 से जून 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 25 किश्तों का अंतरण किया गया है।प्रदेश की लाड़ली बहनों को अब तक 30 हजार करोड़ से अधिक का लाभ मिल चुका है।
- इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया।
लाड़ली बहना योजना के ये अपात्र
- महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।
- जिनके या उनके परिवार के कोई सदस्य इनकम टैक्स देते हैं।जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है (स्थायी, संविदा या पेंशन पाने वाला)।
- अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।
- जो खुद किसी और सरकारी योजना से हर महीने 1250 रुपये या उससे ज्यादा की राशि पा रही हैंजिनके परिवार में कोई वर्तमान या पूर्व सांसद या विधायक हो।
- जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी बोर्ड, निगम, मण्डल आदि का अध्यक्ष, संचालक या सदस्य हो।जिनके परिवार में कोई स्थानीय निकाय का चुना हुआ जनप्रतिनिधि हो (पंच और उपसरपंच को छोड़कर)।
- जिनके परिवार के पास कुल 5 एकड़ से ज्यादा खेती की जमीन हो।जिनके परिवार के नाम पर कोई चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रजिस्टर्ड हो।
लाभार्थी सूची में चेक करें नाम, पैसा मिलेगा या नहीं?
- लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
- ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।
इस रक्षाबंधन के पहले लाड़ली बहनों के खाते में योजना की राशि के अतिरिक्त ₹250 दिए जाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव @DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @JansamparkMP #MPGlobalRise #MadhyaPradesh #JansamparkMP pic.twitter.com/ynYl0bJEQ2
— Women & Child Development Department, MP (@mp_wcdmp) July 20, 2025
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

