Ladli Behna Yojana : 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए महत्वपूर्ण खबर, अब अप्रैल में आएंगे अगली किस्त के 1250 रू, जानें अबतक की अपडेट

ladli behna yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : 1.29 करोड़ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। त्यौहारों को देखते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने तय समय से पहले 1 मार्च को योजना की 10वीं किस्त के लिए ₹1576 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इसके तहत प्रत्येक बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे गए है।अब अगली किस्त अप्रैल में जारी की जाएगी। संभावना है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता को देखते हुए 11वीं किस्त भी समय से पहले भेजी जा सकती है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टी होना बाकी है।

क्या है लाड़ली बहना योजना

दरअसल, लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी। इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी, इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।

अब अप्रैल में आएगी अगली किस्त

लाड़ली बहना योजना के नियम के तहत,  हर महीने की 10 तारीख को करोड़ों बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाते है, लेकिन इस बार होली-शिवरात्रि को देखते हुए 1 मार्च को 10वीं किस्त भेजी गई है। अब अगली किस्त 10 अप्रैल में जारी होनी है, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता को देखते हुए संभावना  जताई जा रही है कि 11वीं किस्त भी समय से पहले जारी की जा सकती है, हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है। यह कयास इसलिए लगाए जा रहे है क्योंकि पिछले साल विधानसभा चुनाव के कारण प्रदेश सरकार की ओर से किस्त 10 अक्टूबर की बजाय 4 अक्टूबर को यानि छह दिन पहले ही किस्त जारी कर दी गई थी।

किन बहनों को मिलता है लाभ

इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।वही महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए और परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews