Ladli Behna Yojana पर अपडेट, 10 सितंबर को जारी होगी अगली किस्त, इस बार 1.31 करोड़ बहनों को मिलेगा लाभ, CM बोले- अभी और नाम जुड़ेंगे

ladli behna yojana

Chief Minister Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। सितंबर से 1.25 करोड़ की जगह 1.32 करोड़ लाड़ली बहनों को लाभ मिलेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 21 वर्ष आयु की बहनों और ट्रेक्टर वाले परिवारों की बहनों के नाम जुड़ जाने के बाद अब लाड़ली बहनों की संख्या एक करोड़ 32 लाख हो गई है। जो बहनें छूट गई हैं, उनके नाम भी जोड़े जायेंगे। अभी राखी पर बहनों को 250 रूपये भिजवाये थे। लाड़ली बहना योजना की राशि अब 1250 रूपये कर दी गई है। इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रूपये तक किया जायेगा।

10 सितंबर को खाते में आएंगे 1000-1000

खास बात ये है कि इस बार 6 लाख से ज्यादा नई पात्र बहनों को भी लाभ मिलेगा । इसमें 21 वर्ष , विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा और ट्रैक्टर वाले परिवार (जिस परिवार की आय सीमा पांच लाख से कम है) वाली बहनें शामिल होंगे। इसके बाद एक से तीन सितंबर के बीच स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे और फिर 10 सितंबर को खाते में राशि आएगी।सितंबर से 1.25 करोड़ बहनों के साथ इन्हें भी हर माह की 10 तारीख को राशि दी जाएगी। बता दे कि 21 से 22 वर्ष की 4 लाख 77 हजार से ज्यादा महिलाएँ योजना के लिए पात्र बनी है। एक लाख 26 हजार ट्रेक्टर स्वामी परिवार की महिलाओं को भी हर माह 1 हजार रूपये दिए जाएंगे।

सरकार का प्रयास, हर बहन की आमदनी हो 10 हजार

सीएम ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर बहन की आमदनी 10 हजार रूपये महीना हो और इसके लिये आजीविका मिशन में उन्हें विभिन्न गतिविधियों के लिये सहायता दी जा रही है। अब बहनों को टोल बेरियर भी संचालन के लिये दिये जा रहे हैं। टोल टैक्स से प्राप्त राशि की 30 प्रतिशत राशि बहनों को आमदनी के रूप में मिलेगी। इस बार बारिश कम होने बिजली का उत्पादन कम हो रहा है। फिर भी सरकार द्वारा गरीबों को राहत के लिये 31 अगस्त तक के एक किलोवाट तक के बिजली के बिल शून्य किये जा रहे हैं और आगामी माह से हर माह (100 यूनिट तक) 100 रूपये बिजली का बिल आयेगा।

जिलेवार नई पात्र बहनों की संख्या

  • प्रदेश में 21 से 22 वर्ष की कुल 4 लाख 77 हजार 199 महिलाएँ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के दायरे में आ गई है। इसमें सागर से सर्वाधिक 19 हजार 288, राजगढ़ 15 हजार 392, छतरपुर 14 हजार 776, शिवपुरी 14 हजार 745, उज्जैन 14 हजार 584, मुरैना 14 हजार 274, रीवा 13 हजार 565, इंदौर 12 हजार 986।
  • जबलपुर 12 हजार 064, सतना 12 हजार 33, धार 11 हजार 876, दमोह 11 हजार 743, विदिशा 11 हजार 114, मंदसौर 11 हजार 27, देवास 10 हजार 881, छिन्दवाड़ा 10 हजार 986, भिण्ड 10 हजार 757, टीकमगढ़ 10 हजार 605, गुना 10 हजार 621, सीहोर 10 हजार 241, रतलाम 9 हजार 597, खरगौन 9 हजार 800।
  • सीधी 692, रायसेन 9 हजार 405, ग्वालियर 9 हजार 708, सिंगरौली 9 हजार 115, बडवानी 8 हजार 906, भोपाल 8 हजार 618, नरसिंहपुर 8 हजार 588, सिवनी 8 हजार 186, पन्ना 8 हजार 100, शाजापुर 8 हजार 736, कटनी 8 हजार 541, बालाघाट 7 हजार 893, खण्डवा 7 हजार 678, शहडोल 7 हजार 789।
  • अशोकनगर 7 हजार 174, दतिया 6 हजार 801, बैतूल 6 हजार 651, नर्मदापुरम 6 हजार 781, मण्डला 6 हजार 089, आगरमालवा 5 हजार 901, बुरहापुर 5 हजार 394, झाबुआ 5 हजार 334, नीमच 5 हजार 492।
  • श्योपुर 4 हजार 666, डिण्डोरी 4 हजार 042, अनूपपुर 4 हजार 215, उमरिया 4 हजार 554, अलीराजपुर 3 हजार 708, निवाड़ी 3 हजार 512 और हरदा में 2 हजार 975 महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा।

अक्टूबर से खाते में आएंगे 1250 रुपए

10 सितंबर को लाड़ली बहना योजना की चौथी किस्त भेजने के बाद राज्य की शिवराज सरकार द्वारा अक्टूबर से बहनों के खाते में 1000 की जगह 1250 रुपए भेजे जाएंगे। चुंकी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सितंबर के 250 रुपए राखी पर्व से पहले ही प्रत्येक बहन को उपहार के रूप में दे दिए है, अब 10 सितंबर को योजना के 1000 रुपए डाले जाएंगे। इसमें नई 6 लाख से ज्यादा पात्र बहनें भी शामिल होंगे, जिन्हें लाभ मिलेगा।

महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट/पात्रता

समग्र आईडी,आधार कार्ड, बैंक खाता , पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है।सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए बैंक अकाउंट नंबर होना चाहिए। साथ ही आधार नंबर से लिंक होना जरूरी है। वहीं, डीबीटी भी सक्रिय होना चाहिए।

ऐसे करें आवेदन

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को लाडली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद कैंप की जानकारी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।आपसे यहां पर तहसील, जिला, पंचायत जैसी जानकारी मांगी जाएगी,जिसे आपको भरना है।
  3. आपको लाडली बहना योजना का नजदीकी कैंप एड्रेस दिखाई देगा। आपको कैंप पर जाना पड़ेगा वहां से फॅार्म लेकर मांगी गई सभी जानकारी भर फॅार्म जमा कर देना है।
  4. आप अपने ग्राम पंचायत, वार्ड ऑफिस या फिर कैंप से फॉर्म ले सकते हैं।आपको ये फॉर्म भर कर लाडली बहना पोर्टल पर दर्ज करना है।
  5. जब आप फॉर्म दर्ज करें तब महिला का फोटो लिया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन संख्या रसीद आवेदक को दी जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews